फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mission-2024: BJP mandal chiefs, district presidents will get mantras of victory tomorrow

मिशन-2024 : भाजपा मंडल प्रमुखाें, जिला अध्यक्षों को कल मिलेंगे जीत के मंत्र

Thu, 20 Jul 2023 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 20 Jul 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Mission-2024: BJP mandal chiefs, district presidents will get mantras of victory tomorrow
हिसार। भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक को लेकर सभागार में तैयारियों का जायजा लेते कैप्टन भूपेन्द्र
हिसार। मिशन 2024 को लेकर जीजेयू के चौधरी रणबीर सिंह सभागार के सेमिनार हाल नंबर एक में भाजपा के मंडल प्रमुखाें, जिला अध्यक्षों को 22 जुलाई को जीत के मंत्र दिए जाएंगे। सीएम मनोहरलाल, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़, प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब पदाधिकारियों को दो सत्र में संबोधित करेंगे। सभी पदाधिकारियों को पंजीकरण के बाद प्रवेश पत्र दिया जाएगा। इस प्रवेश पत्र के आधार पर ही सभागार में एंट्री हो सकेगी। इस राज्यस्तरीय बैठक के लिए आयोजन समितियों का गठन किया गया है।
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश के 311 मंडल अध्यक्ष, 22 जिलाध्यक्ष, 22 जिला प्रभारी व विस्तारक हिस्सा लेंगे। बैठक में मिशन 2024 बारे रणनीति पर मंथन होगा। बैठक 22 जुलाई शनिवार को सुबह 10 बजे शुरू होगी। दोपहर को लंच ब्रेक के बाद दूसरा सत्र शुरू होगा। अगले माह प्रदेशभर में 2 अगस्त से 15 अगस्त के बीच तिरंगा यात्रा निकालने की भी तैयारी है। इसके लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई जाएगी। पन्ना प्रमुख, मंडल अध्यक्ष, त्रिदेव सहित अन्य पदाधिकारियों के व्हाट्सएप ग्रुप को लेकर निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन

राज्यस्तरीय पर गठित होंगी समितियां
बैठक को लेकर पंजीकरण समिति, खानपान समिति, मंच प्रबंधन समिति, सभागार व्यवस्था समिति, स्वागत समिति का गठन किया गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र की अध्यक्षता में जिला महामंत्री प्रवीण पोपली, प्रवीण जैन, उपाध्यक्ष अशोक सैनी, कृष्ण बिश्नोई, जिला सचिव रणधीर सिंह धीरू, संजीव रेवड़ी, कृष्ण खटाना, मीडिया प्रमुख राजेंद्र सपड़ा, सह-कोषाध्यक्ष सज्जन मित्तल, सीमा शर्मा, सुनीता रेड्डू के साथ आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed