फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Miscreants snatched one lakh 40 thousand rupees from salesman in hansi

Hisar: हांसी में बोलेरो सवार बदमाशों ने सेल्समैन से छीने एक लाख 40 हजार रुपये, हांसी में वारदात

Sat, 11 Feb 2023 04:21 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 11 Feb 2023 04:21 PM IST
सार

भाटला चौकी पुलिस को दी शिकायत में बुगाना गांव निवासी राकेश ने बताया कि वह वर्मा इलेक्ट्रानिक्स हिसार में सेल्समैन की नौकरी करता है। नौ फरवरी को कुछ एलईडी व रोहतक भारत इलेक्ट्रोनिक्स को दे आया था। उनके पैसे लाने के लिए 10 फरवरी को रोहतक गया।

विज्ञापन
Miscreants snatched one lakh 40 thousand rupees from salesman in hansi
क्राइम - फोटो : demo

विस्तार

हांसी में सुलखनी घिराय के बीच में अज्ञात चार बदमाशों ने सेल्समैन को घेरकर एक लाख 40 हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश वहां से भाग निकले पुलिस ने शिकायत मिलते ही अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


भाटला चौकी पुलिस को दी शिकायत में बुगाना गांव निवासी राकेश ने बताया कि वह वर्मा इलेक्ट्रानिक्स हिसार में सेल्समैन की नौकरी करता है। नौ फरवरी को कुछ एलईडी व रोहतक भारत इलेक्ट्रोनिक्स को दे आया था। उनके पैसे लाने के लिए 10 फरवरी को रोहतक गया। उस सामान के 1 लाख 40 हजार रुपये लेकर करीब 5:15 पर वहां से चला था। शाम करीब 7:30 बजे वह हांसी पहुचा। इसके बाद उसने अपनी बाइक उठाई और उस पर सवार होकर अपने गांव बुगाना की तरफ निकला। रात करीब 8:30 बजे जब उसने गाव धिराये को पार किया तो सुलखनी रोड, नहर पुल पार करते ही सुलखनी की तरफ से एक सफेद रंग की बोलोरो गाड़ी आई जिसमें चार अज्ञात लोग थे। उन्होंने बाइक के आगे बोलेरो लगाकर उससे एक लाख 40 हजार रुपये छीन लिए और उसकी बाइक व मोबाइक तोड़कर भाग गए। इसके बाद उसने किसी और का फोन लेकर पुलिस और अपने मालिक को सूचना दी।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed