फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Misbehavior controversy resolved: Priests of Salasar Temple came to Hisar to express regret, assured to end VIP culture and assign duties to volunteers instead of bouncers

बदसलूकी विवाद सुलझा : सालासर मंदिर के पुजारियों ने हिसार आकर जताया खेद, वीआईपी कल्चर समाप्त करने और बाउंसरों की जगह सेवादारों की ड्यूटी लगाने का आश्वासन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Misbehavior controversy resolved: Priests of Salasar Temple came to Hisar to express regret, assured to end VIP culture and assign duties to volunteers instead of bouncers
हिसार। सालासर धाम में 5 अप्रैल को व्यापारी संजय अरोड़ा और उनके परिवार के साथ हुई बदसलूकी के मामले में शनिवार को सालासर मंदिर प्रबंधन की 15 सदस्यीय कमेटी हिसार पहुंची। पड़ाव चौक स्थित शिवालय मंदिर में हुई करीब दो घंटे की बैठक के बाद विवाद सुलझ गया और सभी मांगों पर सहमति बन गई।
विज्ञापन

बैठक में सालासर धाम से आए मुख्य पुजारी मांगेराम, अयोध्यानंद, विनय कुमार, श्रीकांत शर्मा सहित अन्य प्रतिनिधियों ने घटना पर खेद व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि घटना के समय वे मंदिर परिसर में मौजूद नहीं थे लेकिन भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों इसके लिए व्यापक प्रबंध किए जाएंगे। मंदिर प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि वीआईपी कल्चर समाप्त करने के लिए राजस्थान सरकार व प्रशासन से बात की जाएगी और मंदिर परिसर में बाउंसरों के स्थान पर सेवादारों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके बाद पीड़ित परिवार ने संतोष जताया और मामले को समाप्त मान लिया।
विज्ञापन

कन्हैया मित्तल को भेजेंगे कानूनी नोटिस
पीड़ित संजय अरोड़ा ने आरोप लगाया कि भजन गायक कन्हैया मित्तल ने सोशल मीडिया पर वीडियो साझा कर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ वे मानहानि का कानूनी नोटिस भेजेंगे। 21 सदस्यीय कमेटी ने इस निर्णय में उनका समर्थन किया।पुजारियों ने कहा कि उन्होंने कन्हैया मित्तल को पीड़ित परिवार से किसी प्रकार की बातचीत कराने के लिए अधिकृत नहीं किया था। बैठक में बजरंग गर्ग, गौतम सरदाना, राजेंद्र चुटानी, टीनू आहुजा, सुरेंद्र बजाज, रवि मेहता, महेश चौधरी, अक्षय मलिक माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed