{"_id":"67af964c812542b4530ffb3e","slug":"minor-groom-found-in-village-boy-wedding-procession-could-not-proceed-hisar-news-c-21-hsr1020-566078-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: गांव बालक में दूल्हा मिला नाबालिग, नहीं रवाना हो सकी बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: गांव बालक में दूल्हा मिला नाबालिग, नहीं रवाना हो सकी बरात
विज्ञापन
बरवाला में मौके पर पहुंची बाल विवाह निषेध अधिकारी बबीता चौधरी परिजनों से बातचीत करते हुए। स्रोत
- फोटो : 1
विज्ञापन
बरवाला। गांव बालक में शुक्रवार को दूल्हे को बिना दुल्हन के बरात के साथ लौटना पड़ा। बाल विवाह निषेध अधिकारी बबीता चौधरी को शिकायत मिली थी कि नाबालिग लड़के की शादी करवाई जा रही है। इसके बाद टीम गांव पहुंची और दस्तावेज जांचे तो दूल्हे की उम्र 17 वर्ष 11 माह मिली। अधिकारी ने परिवार वालों से शपथ पत्र लिया कि 21 वर्ष का होने के बाद ही बेटे की शादी करेंगे।
बाल विवाह निषेध अधिकारी बबीता चौधरी ने बताया कि शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि गांव बालक में एक किशोर की शादी के लिए बरात रवाना होने वाली है। सूचना मिलने पर वे सचिन महता व बरवाला पुलिस के साथ गांव में पहुंचीं और परिजनों को समझाकर शादी रुकवा दी। बरात जिला कैथल के एक कस्बे में जानी थी। संवाद
विज्ञापन