फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Minor girl dies under suspicious circumstances; accused of molestation expressed suspicion of murder

Hisar News: नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत छेड़छाड़ के आरोपी ने जताया हत्या का अंदेशा

Tue, 15 Oct 2024 03:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 15 Oct 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Minor girl dies under suspicious circumstances; accused of molestation expressed suspicion of murder
हांसी। उपमंडल के एक गांव में 15 वर्षीय नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोपी ने पुलिस के समक्ष हत्या का अंदेशा जताया है।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस गांव पहुंची और अंतिम संस्कार से पहले ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव उन्हें सौंप दिया। मृतका का विसरा जांच के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन


नाबालिग लड़की ने दो वर्ष पहले गांव के ही एक युवक पर छेड़छाड़ का केस दर्ज करवाया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर है। सोमवार सुबह करीब नौ बजे आरोपी युवक पुलिस स्टेशन पहुंचा और नाबालिग लड़की की हत्या करने की आशंका जताई। इसके बाद पुलिस गांव पहुंची और अंतिम संस्कार करने से पहले ही शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने युवक के आरोप पर अपने स्तर पर छानबीन की। लेकिन ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं आया, जिससे साबित हो रहा हो कि उसकी हत्या की गई है। थाना सदर पुलिस को दिए बयान में मृतका के पिता ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी को 12 अक्तूबर को बुखार हो गया था। उसको गांव में ही दवा दिलवाई, लेकिन 13 अक्तूबर को तबीयत ज्यादा खराब होने के हांसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। चिकित्सक ने उसे हिसार के निजी अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उसने बताया कि बेटी की मौत बीमारी के कारण हुई।


एक युवक ने पुलिस को नाबालिग की हत्या करने की सूचना दी थी। परिजनों ने बताया कि लड़की बीमार थी और बीपी कम हो गया था। हालांकि विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा की मौत कैसे हुई। - मनदीप कुमार, सदर थानाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed