फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Minister Udandasta recovered 81 cylinders from warehouse

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने गोदाम से बरामद किए 81 सिलिंडर

Fri, 08 Jan 2021 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Minister Udandasta recovered 81 cylinders from warehouse
Minister Udandasta recovered 81 cylinders from warehouse - फोटो : Hisar
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने वीरवार मिर्जापुर रोड पर स्थित ज्योति नगर में एक गोदाम में दबिश देकर 81 गैस सिलिंडर बरामद किए। इस दौरान खाद्य आपूर्ति उपनिरीक्षक दीपक टिकाणिया, दीपक श्योराण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

टीम ने यहां एक प्लॉट में बने गोदाम में कार्रवाई की तो यहां से 26 घरेलू सिलिंडर भरे हुए, 43 घरेलू सिलिंडर खाली और 12 भरे हुए कमर्शियल सिलिंडर बरामद किए।
विज्ञापन

इनमें से कुछ सिलिंडर वहां मौजूद एक पिकअप गाड़ी व एक होंडा सिटी कार में भी थे। पुलिस ने मौके से तीन इलेक्ट्रिक कांटे, तीन मोटर व 30 सील भी बरामद की हैं। बरामद सिलिंडरों में इंडेन व भारत कंपनी के थे। मौके पर टीम ने स्याहड़वा निवासी हाल पता ज्योति नगर निवासी अजमेर, स्याहड़वा निवासी सुभाष और तलवंडी रुक्का निवासी संदीप को हिरासत में लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अग्रोहा स्थित जगत पैलेस से कमर्शियल सिलिंडरों में क्षमता से 5 किलो अधिक गैस भरकर लाते थे और यहां गोदाम में पड़े खाली सिलिंडरों में भरकर सिलिंडरों को ब्लैक में मार्केट में बेचते थे। उन्होंने बताया कि वे घरेलू गैस को मौका स्थल से बरामद मोटरों की मदद से गाड़ियों में लगी गैस किट में भी भरने का काम करते थे। सील के बारे में आरोपियों ने बताया कि यह सील कई ट्रक चालक जगत पैलेस में देकर जाते थे और वहां से वे ले आते थे। सिलिंडरों में गैस भरकर ये सील लगा दी जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में ये रहे मौजूद
वीरवार को कार्रवाई के दौरान मुख्यमंत्री उड़नदस्ते से इंस्पेक्टर विक्रम, सब इंस्पेक्टर रणधीर, एएसआई सुरेंद्र, एएसआई रामफल, हेडकांस्टेबल अनिल, हेडकांस्टेबल धर्मवीर मौजूद रहे। ये कार्रवाई टीम इंचार्ज इंस्पेक्टर विक्रम की अगुवाई में की गई थी।
मौके से 81 सिलिंडर, दो गाड़ी व अन्य सामान जब्त किया है। तीन लोगों को हिरासत में लिया हुआ है। पूछताछ जारी है। उसके बाद ही अदालत में पेश किया जाएगा।
-सतबीर, एसआई, जांचकर्ता, सदर थाना, हिसार।

Minister Udandasta recovered 81 cylinders from warehouse

Minister Udandasta recovered 81 cylinders from warehouse- फोटो : Hisar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed