फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Minister Ranbir campaigned for the candidates in Delhi elections

Hisar News: मंत्री रणबीर ने दिल्ली चुनाव में प्रत्याशियों के लिए किया प्रचार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Minister Ranbir campaigned for the candidates in Delhi elections
हिसार। प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी बहुमत से अपनी सरकार बनाएगी। दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर विभिन्न स्थानों पर चुनाव प्रचार कर मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की। उन्होंने नामदेव समाज, रोहिल्ला, टाक, दर्जी, छिंपी समाज के कई कार्यक्रमों को संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के लोग झूठ बोलकर जनता के वोट लेते हैं और फिर जनता का शोषण करते हैं। दिल्ली की जनता को इनके झूठ और झांसे से बचना है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार जिन भी राज्यों में है, वहां पर सभी वर्गों, विशेष कर वंचित वर्ग के लोगों के सामाजिक आर्थिक उत्थान के लिए गंभीर प्रयास किए गए। दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने पर यहां भी वंचित वर्ग के लोगों के लिए अनूठे कार्यक्रम लागू किए जाएंगे। उनके साथ भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अनिल यादव, सुनील चहल, राकेश प्रजापति, पूर्व चेयरमैन सतबीर आदि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed