फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Minimum temperature recorded in Sonipat was 5.3 degrees

Hisar News: सोनीपत में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री दर्ज, प्रदेश में रहा सबसे कम

Thu, 05 Dec 2024 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Thu, 05 Dec 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
Minimum temperature recorded in Sonipat was 5.3 degrees
हिसार। अब रात के समय ठंड बढ़ गई है। वीरवार को सोनीपत में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि प्रदेश में और इस मौसम का सबसे कम रहा। मौसम विशेषज्ञ की मानें तो 9 दिसंबर को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में बारिश की संभावना है। वहीं, प्रदेश में फिर से घना कोहरा छाएगा। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार 4 दिसंबर को एक कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ था, जो वीरवार को आगे निकल गया। इसके साथ ही हवाओं की दिशा बदलने से तापमान में गिरावट आई है। अभी दो दिन और तापमान गिरेगा। फिर 9 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके सक्रिय होने से पहले तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होगी। इस विक्षोभ के असर से मध्य पंजाब पर कम दबाव का क्षेत्र बनेगा। इससे प्रदेश के जीटी बेल्ट के जिलों में तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। प्रदेश के पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में इस विक्षोभ का ज्यादा असर नहीं होगा। इसके बाद एक बार फिर से तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और ठंड अपने रंग दिखाएगी।
विज्ञापन

ये रहा न्यूनतम तापमान
अंबाला-12.3
हिसार-6.0
करनाल-7.4
रोहतक-9.4
गुरुग्राम-9.2
सिरसा-9.6
फतेहाबाद-11.8
सोनीपत-5.3
महेंद्रगढ़-7.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed