फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Minimum temperature @ 2.5 degrees, may reach minus by the end of the month

Hisar News: न्यूनतम तापमान<bha>@</bha> 2.5 डिग्री, माह के अंत तक पहुंच सकता है माइनस में

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Minimum temperature @ 2.5 degrees, may reach minus by the end of the month
हिसार। ठंड ने रविवार को जिले में सीजन का अब तक का सबसे कड़ा रुख दिखाया। न्यूनतम तापमान गिरकर 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, इस माह के अंतिम दिनों में रात का तापमान माइनस में भी जा सकता है। पिछले 13 वर्षों के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो तीन बार तापमान शून्य से नीचे गया है और हर बार यह गिरावट दिसंबर के आखिरी सप्ताह में ही दर्ज की गई।
विज्ञापन

रविवार सुबह जिले में घना कोहरा छाया रहा जिससे दृश्यता कम हो गई। हालांकि कुछ ही घंटों में मौसम साफ हो गया और तेज धूप निकलने से दिन में लोगों को ठंड से राहत मिली। शाम के समय आसमान में हल्के बादल छा गए। दिन का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा। शनिवार की तुलना में रात के तापमान में 2.5 डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई जबकि दिन के तापमान में 0.1 डिग्री की मामूली बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन




शीतलहर और घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार 29 और 30 दिसंबर को जिले में शीतलहर और घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 31 दिसंबर के लिए फिलहाल कोई अलर्ट नहीं है लेकिन ठंड का असर बना रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




फसलों के लिए फायदेमंद है मौसम
एचएयू के कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक बढ़ती ठंड रबी फसलों की बढ़वार के लिए अनुकूल है। हालांकि पाला पड़ने की स्थिति में नुकसान की आशंका रहती है। नए साल की शुरुआत में संभावित बारिश को किसानों के लिए लाभकारी बताया जा रहा है।

पिछले वर्षों के दौरान दिसंबर में रात के तापमान का ब्योरा
वर्ष-न्यूनतम तापमान
2024-0.6
2023-3.8
2022-2.5
2021-0.2
2020-माइनस 1.2
2019-0.2
2018-माइनस 1.0
2017-3.4
2016-4.4
2015-2.3
2014-1.8
2013-0.8
2012-1.8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed