रोहतक का दिन और नारनौल की रात हरियाणा में सबसे ज्यादा ठंड, जानें- हर जिले का हाल
मौसम लगातार बदल रहा है और रात्रि तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। रविवार को नारनौल का रात्रि तापमान प्रदेश में सबसे कम 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यह सीजन का अब तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान है। वहीं, लगातार तीसरे दिन भी रोहतक का दिन का तापमान प्रदेश में सबसे कम रहा और 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हिसार के अधिकतम तापमान में एक डिग्री से अधिक की गिरावट की दर्ज की गई और यह 24 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा। एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, एक दिसंबर तक प्रदेश में मौसम खुश्क रहने की संभावना है।
इस दौरान उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट और मौसम खुश्क रहने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। रात्रि तापमान में गिरावट होने की संभावना के चलते कहीं-कहीं अलसुबह हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है।
तीन जिलों में एक्यूआई 300 पार
प्रदेश में वायु प्रदूषण में एक बार फिर से बढ़ोतरी होने लगी है। रविवार को तीन जिलों का वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार पहुंच गया। अंबाला और फतेहाबाद की हवा सबसे अधिक खराब रही और दोनों जगहों का वायु गुणवत्ता सूचकांक 330 दर्ज किया गया। यमुनानगर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 326 रहा। प्रदेश में पलवल का वातावरण सबसे साफ रहा और यहां का एक्यूआई 109 रहा।
जिला अधिकतम न्यूनतम
नारनौल 28.5 5.3
हिसार 24.0 5.8
रोहतक 21.5 6.8
अंबाला 23.0 8.3
भिवानी 23.8 8.2
करनाल 23.4 8.0
सिरसा 24.5 8.1
200 से अधिक एक्यूआई वाले स्थान
- स्थान एक्यूआई
- अंबाला 330
- फतेहाबाद 330
- यमुनानगर 326
- बहादुरगढ़ 226
- धारूहेड़ा 283
- फरीदाबाद 256
- गुरुग्राम 285
- हिसार 261
- जींद 290
- मानेसर 230