फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mini Secretariat complex will shine with milky light

Hisar News: दूधिया रोशनी से चमकेगा लघु सचिवालय परिसर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Feb 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Mini Secretariat complex will shine with milky light
हांसी लघु सचिवालय परिसर, जहां पर अब एलईडी लाइटें लगेंगी।
हांसी। लघु सचिवालय परिसर अब दूधिया रोशनी से जगमग होगा। परिसर में पहले से लगी सोडियम लाइटों हटाकर नई लाइटें लगाने के लिए लोक निर्माण विभाग 15.76 लाख रुपये खर्च करेगा। इस बजट से परिसर में हाई क्वालिटी की स्ट्रीट लाइट व हाई मास्ट लाइटें लगाई जाएंगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग की इलेक्ट्रिक विंग ने टेंडर खोल दिया है।
विज्ञापन

विभाग का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया व विभाग की गाइडलाइन को पूरा करने वाली फर्म को ही टेंडर अलॉट किया गया है। बता दें कि लघु सचिवालय भवन की दूसरी मंजिल पर चारों ओर हाई मास्ट लाइट लगाई जाएंगी। लाइटों की रोशनी परिसर की तरफ आएगी। इसके साथ ही परिसर की चारदीवारी पार्किंग, मेन गेट, गैलरी सहित अन्य जगहों पर आवश्यकता अनुसार स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी जो कि सभी एलईडी होंगी।।
विज्ञापन

बिजली की खपत घटेगी
फिलहाल लघु सचिवालय परिसर में सोडियम क्वालिटी वाली पुरानी स्ट्रीट लाइट व हाई मास्ट लगी हुई है। ये लाइटें बिजली की खपत भी ज्यादा करती है व इनकी रोशनी भी कम होती है। नए प्रस्ताव के अनुसार के लोकनिर्माण विभाग की बीएंडआर की इलेक्ट्रिक विंग ओर से हाई क्वालिटी की एलईडी लाइटें लगाई जांएगी। ये लाइटें लगने से लघु सचिवालय परिसर में बिजली की खपत भी कम होगी व रोशनी भी ज्यादा होंगी। नई लाइटों के लगने के बाद परिसर की सुंदरता भी बढ़ेगी। रात के समय रोशनी भी पूरी होगी। सुरक्षा के मध्य नजर भी एलईडी लाइटें बहुत कारगर साबित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लघु सचिवालय परिसर में स्ट्रीट व हाई मास्ट लाइट लगाने का टेंडर दिया है। करीब 16 लाख रुपये खर्च होंगे। सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सभी एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी। इससे बिजली की खपत भी कम होगी। - सुमेर सिंह, एसडीओ इलेक्ट्रिक विंग बीएंडआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed