फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Milgate Road hisar, Minister Omprakash Dhankhar, Hisar

पांच माह पूर्व मंत्री ने शुरू कराया रोड निर्माण, अब पहले से बुरा हाल

Mon, 13 Feb 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Mon, 13 Feb 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Milgate Road hisar, Minister Omprakash Dhankhar, Hisar
Road - फोटो : Bureau

पांच महीने पहले कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने जिस मिलगेट रोड का उद्घाटन किया था वह आज तक नहीं बन पाई है। ठेकेदार ने सड़क को पहले से भी खस्ता हालात कर छोड़ दिया है। ठेकेदार कछुआ चाल में सड़क बना रहा है, जिससे सालों से परेशानी झेल रहे मिलगेट एरिया के लोगों का सब्र का बांध टूट रहा है। वार्ड 6 के पार्षद मानसिंह चौहान ने आम लोगों की परेशानी को देखते हुए जल्द काम न करने पर धरने प्रदर्शन की चेतावनी दी है। उधर मामले के बाद मार्केट कमेटी के इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों ने कहा है कि वे इस काम को अप्रैल महीने तक पूरा करवा देंगे। यानी यह तो तय है कि मिलगेट के लोगों को अभी 2 महीने तक और पीड़ा झेलनी पड़ेगी।

विज्ञापन


2 करोड़ 74 लाख की मिली थी अप्रूवल
मिलगेट रोड के निर्माण के लिए मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने 2 करोड़ 74 लाख रुपये की अप्रूवल ली थी। अधिकारियों का कहना है कि यह करीब साढ़े 1600 मीटर लंबा रोड है। ठेकेदार को बनाने के लिए सात महीने का समय दिया गया था।
विज्ञापन


मिलगेट के लोग बोले
क्षेत्रवासी नवीन कुमार, रोहित, संजय बेनीवाल, गौरव रोहिला ने बताया कि मार्केट में जाने के लिए यह मुख्य रास्ता है। काम बड़ा धीमा चल रहा है। लोगों ने ठेकेदार को पहले एक तरफ से सड़क तोड़ने के लिए कहा था। ठेकेदार ने दोनों तरफ से सड़क तोड़ दी। सुबह शाम तो मंडी के सामने जाम तक लग जाता है। यहां धूल मिट्टी इतनी उड़ रही है सड़क के आसपास के लोगों का जीना दूभर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 हजार से ज्यादा आबादी परेशान
मिलगेट रोड न बनाए जाने के कारण करीब 50 हजार की आबादी को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सेक्टर 1-4, मेला ग्राउंड सेक्टर, ढाणी श्यामलाल, मिलगेट, शिव नगर, टिब्बा दानाशेर, भारत नगर, अमर नगर, राम नगर, गीता कॉलोनी सहित कई कॉलोनी वासियों को दिक्कत आ रही है। इसके अलावा ये रोड कई गांवों का लिंक रोड है, जिसमें रायपुर, शिकारपुर, मिर्जापुर, सातरोड का लिंक रोड है। न्यू सब्जीमंडी होने के कारण आसपास के जितने भी गांव है इसी रोड से होकर यहां पहुंचते हैं। दूसरे प्रदेशों से व्यापारी भी यहां आते हैं। वाहन चालकों को यहां खूब परेशानी हो रही है।

मिलगेट से लाहोरिया चौक की सड़क 18 की बजाय बनेगी 21 फुट चौड़ी
मिलगेट से लाहोरिया चौक की सड़क को सीपीएस कमल गुप्ता ने 18 फुट की बजाय 21 फुट चौड़ी बनाने की मंजूरी दे दी है। सब्जी मंडी संघर्ष समिति के सदस्यों ने पिछले सप्ताह सीपीएस से कॉलोनी के लोगों ने सीपीएस से मिलगेट रोड को 18 फुट की बजाय 24 फुट तक बनाने की मांग की। जिसपर सीपीएस ने 24 फुट की बजाय 21 फुट का रोड बनाने का ही आश्वासन दिया। इससे अब दोनों ओर 21-21 फुट का रोड़ व तीन-तीन फुट की डिवाइडर बनाई जाएगी। सड़क की चौड़ाई बढ़ने से अब वाहनों को आने-जाने में अधिक आसानी रहेगी।


ठेकेदार के पास वैसे 7 महीने का समय है। हम इसे अप्रैल महीने तक हर हाल में पूरा करवा देंगे। लोगों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी ठेकेदार से और तेजी से काम करवाया जाएगा। दूसरी बात हमने इस सड़क की चौड़ाई के लिए भी केस तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दिया है। यह सड़क 21 फुट चौड़ी बनेगी।
- पीके सचदेवा, एसडीओ मार्केट कमेटी

मंत्री ओपी धनखड़ ने वाहवाही लूटने के लिए सितंबर महीने में उद्घाटन तो कर दिया मगर उन्हें कोई ये तो पूछे कि वह सड़क बन पाई है या नहीं। पिछड़े व दलित एरिया की सड़क शुरू करने में पांच पांच महीने लग जाते हैं। पॉश एरिया और वीआईपी जहां आने हो वहां रातों रात सड़क कैसे बन जाती है। अधिकारी या तो इस सड़क का काम तेजी से करवाए वरना अब मैं जनता को साथ लेकर धरने पर बैठूंगा।

- मानसिंह चौहान, पार्षद वार्ड 6

काफी धीमी गति से काम हो रहा है। किसान व्यापारियों, आम लोगों, शहर के लोगों को बड़ी समस्या आ रही है। क्वालिटी में अधिकारी समझौता कर रहे हैं। मामले को लेकर अधिकारियों से मिलेंगे। वार्ड के लोगों से भी बात की जाएगी।
- भीम महाजन, डिप्टी मेयर नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed