फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mid-day meal worker riding a bike dies after being hit by a truck

Hisar News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मिड-डे मिल वर्कर की मौत

Mon, 26 Jan 2026 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 26 Jan 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Mid-day meal worker riding a bike dies after being hit by a truck

विज्ञापन
हिसार। गांव टोकस पातन गांव के समीप रविवार सुबह ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मिड-डे मिल वर्कर सुमन (45) की मौत हो गई, जबकि सुमन के पति सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा हादसे में सुमन की सहकर्मी के 13 वर्षीय बेटे को भी मामूली चोट आई है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
आजाद नगर थाना प्रभारी दलबीर सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। ट्रक चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, पुलिस को दी शिकायत में गांव टोकस पातन निवासी बिंद्र ने बताया कि उसके पिता सुभाष गांव गंगवा के सरकारी स्कूल में चौकीदार हैं जबकि मां सुमन इसी स्कूल में मिड-डे मिल वर्कर थी। रविवार सुबह करीब 11 बजे उसके पिता सुभाष व मां सुमन और स्कूल की महिला चपरासी पिंकी का बेटा रोहित बाइक पर खेत से घर की ओर जा रहे थे। राजगढ़ रोड पर गांव टोकस पातन व गावड़ के बीच में तेज गति एक ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उसके पिता सुभाष और मां सुमन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मासूम बच्चे ने दिखाई सूझबूझ
हादसे के बाद बाइक सवार रोहित ने हिम्मत व होश नहीं गंवाए। उसने सूझबूझ दिखाते हुए सड़क पर पड़े सुभाष के फोन को उठाया और बिंद्र को सूचना दी। रोहित ने बताया कि एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी और चालक भाग निकला। अंकल-आंटी खून से लथपथ जमीन पर पड़े हैं।सूचना के बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से सुभाष को निजी अस्पताल पहुंचाया। जबकि सुमन और रोहित को नागरिक अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने सुमन को मृत घोषित कर दिया। आजाद नगर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed