फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mid-day meal will not be made in 604 government schools, students will get dry ration

604 सरकारी स्कूलों में नहीं बनेगा मिड-डे मील, विद्यार्थियों को मिलेगा सूखा राशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Mid-day meal will not be made in 604 government schools, students will get dry ration
हिसार। कोरोना महामारी की तीसरी लहर के कारण मौलिक शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी कर कहा कि अब सरकारी स्कूलों में मिड-डे-मिल का भोजन तैयार नहीं होगा। विद्यार्थियों को स्कूल की ओर से सूखा राशन वितरित किया जाएगा। इसके साथ-साथ मिड-डे-मील पकाने का खर्चा भी छात्रों को ही दिया जाएगा।
विज्ञापन

निदेशालय के आदेशानुसार सरकारी स्कूलों की पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को गेहूं, चावल व मिल्क पाउडर दिया जाएगा। विद्यार्थियों को 21 दिन का राशन के साथ भोजन पकाने का खर्च भी दिया जाएगा। फरवरी महीने में प्राथमिक स्कूलों के विद्यार्थियों को 21 दिन के 104 रुपये व मिडल स्कूलों के विद्यार्थियों को 156 रुपये दिए जाएंगे। फरवरी माह में 11 दिन मिल्क पाउडर दिया जाएगा। मार्च महीने में प्राथमिक स्कूलों के विद्यार्थियों 114 रुपये व मिडल स्कूल के विद्यार्थियों को 171 रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि हिसार जिले में 101 राजकीय माध्यमिक विद्यालय हैं व 503 राजकीय प्राइमरी पाठशाला हैं। यानी निदेशालय द्वारा जारी की गई यह योजना 604 विद्यालयों के विद्यार्थियों पर लागू होगी। जिला शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि स्कूलों में मिड-डे-मील परोसने के दौरान भीड़ से बचने के लिए विद्यार्थियों को सूखा राशन देने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौलिक शिक्षा निदेशालय के आदेशानुसार पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को मिड-डे-मील का सूखा राशन दिया जाएगा। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए ये आदेश जारी किए हैैं। सूखा राशन के साथ पकाने का खर्च भी विद्यार्थियों को मिलेगा।
- धनपत राम, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed