फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   meeting of public organizations was held regarding the firing on Mahindra showroom in Hisar

Hisar:महिंद्रा शोरूम पर फायरिंग व व्यापारियों से रंगदारी मांगने का मामला, जन संगठनों की बैठक में बड़ा फैसला...

Sun, 30 Jun 2024 02:29 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 30 Jun 2024 02:29 PM IST
सार

पुलिस प्रशासन की तरफ से बदमाशों की धरपकड़ के लिए प्रयास जारी है। रविवार को 11:00 बजे महिंद्रा शोरूम में व्यापारी वर्जन प्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक में मौजूद सभी व्यापारियाे और संगठन प्रतिनिधियों ने फैसले को अपना समर्थन दिया।

विज्ञापन
meeting of public organizations was held regarding the firing on Mahindra showroom in Hisar
बैठक में मौजूद व्यापारी और संगठन प्रतिनिधि - फोटो : संवाद

विस्तार

हिसार की ऑटो मार्केट स्थित महिंद्रा शोरूम पर रंगदारी और फायरिंग करने और अन्य व्यापारियों से रंगदारी मांगने के मामले को लेकर रविवार दोपहर को व्यापारियों और जन संगठनों की बैठक हुई। यह बैठक महिंद्रा शोरूम में हुई। व्यापारी नेता बजरंगदास गर्ग अध्यक्षता में हुई बैठक में फैसला लिया गया कि शुक्रवार को शहर बंद किया जाएगा। सोमवार को नागौर गेट पर धरना दिया जाएगा। वीरवार शाम को शहर में रोड सो कर दुकानदारों से बंद किया अपील की जाएगी।

विज्ञापन


बैठक के दौरान मार्केट एसोसिएशन और जन संगठन प्रतिनिधि थे। वहीं पुलिस प्रशासन की तरफ से बदमाशों की धरपकड़ के लिए प्रयास जारी है। रविवार को 11:00 बजे महिंद्रा शोरूम में व्यापारी वर्जन प्रतिनिधियों की बैठक हुई। बैठक के दौरान विभिन्न संगठन और एसोसिएशन प्रतिनिधियों ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि एक सप्ताह का समय बचने के बाद भी पुलिस प्रशासन बदमाशों को गिरफ्तार नहीं कर पाया है।
विज्ञापन


शहर में आए दिन व्यापारियों से रंगदारी मांगी जा रही है और लूटपाट की वारदात हो रही है। पुलिस प्रशासन का बदमाशों पर कोई अंकुश नहीं है। बतक के दौरान फैसला लिया गया है कि वीरवार तक आरोपी नहीं पकड़े गए तो शुक्रवार को शहर बंद किया जाएगा। बैठक में मौजूद सभी व्यापारियाें और संगठन प्रतिनिधियों ने फैसले को अपना समर्थन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed