{"_id":"6643dd0356f5de67f40f6574","slug":"meeting-of-jjp-hisar-news-c-21-hsr1007-381481-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में अपनी खराब स्थिति देखकर घबराई भाजपा : दुष्यंत चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में अपनी खराब स्थिति देखकर घबराई भाजपा : दुष्यंत चौटाला
विज्ञापन
हिसार। जजपा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि देश में भाजपा को अपनी खराब स्थिति नजर आने लग गई है। 400 पार का नारा देने वाली भाजपा को इस बार जनता आईना दिखाएगी। भाजपा नेताओं के बयानों से उनकी घबराहट साफ देखी जा सकती है कि बीजेपी 200 तक सिमटने वाली है। वे मंगलवार को बवानीखेड़ा हलके के विभिन्न गांवों में चुनाव प्रचार के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने मंगलवार को चांग, सैय, कलिंगा खरक, सिरसा घोघड़ा, रेवाड़ी खेड़ा आदि गांवों में जजपा प्रत्याशी नैना सिंह चौटाला के लिए जनसंपर्क किया। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि महिलाएं समाज का मजबूत स्तंभ हैं। संसद में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना बहुत जरूरी है। महिलाओं में राजनीति के प्रति प्रेरित करने वाली नैना चौटाला ने हरी चुनरी चौपाल के जरिये महिलाओं के अधिकार की लड़ाई लड़ी है। नैना चौटाला के प्रयासों के कारण आज हरियाणा में पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं की 50 प्रतिशत और राशन डिपो में 33 प्रतिशत हिस्सेदारी सुनिश्चित हुई है।
उचाना के विकास में न दुष्यंत ने कोई कमी छोड़ी, न मैं छोडूंगी : नैना चौटाला
उचाना/हिसार। जजपा प्रत्याशी नैना चौटाला ने मंगलवार को उचाना हलके में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि यह हलका विकास के मामले में पहले बहुत पीछे था, लेकिन आपके आशीर्वाद से दुष्यंत चौटाला डिप्टी सीएम बने तो करोड़ों रुपये से विकास कार्य हलके में हुए। उचाना के विकास में न तो दुष्यंत ने कोई कमी छोड़ी है और न ही कोई कसर वे छोड़ेंगी। पूर्व में कांग्रेस सरकार में यहां के प्रतिनिधि वित्त मंत्री रहे और भाजपा में केंद्रीय मंत्री भी रहे लेकिन उचाना की जनता के लिए कुछ नहीं बदला। बापू-बेटा के राज में उचाना पिछड़ा क्षेत्र रहा।