फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Meeting of District Public Relations and Public Grievance Committee today, Home Minister Anil Vij will preside, 14 complaints will be kept

Hisar News: जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की बैठक आज, गृहमंत्री अनिल विज करेंगे अध्यक्षता, 14 परिवाद रखे जाएंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Meeting of District Public Relations and Public Grievance Committee today, Home Minister Anil Vij will preside, 14 complaints will be kept
हिसार। लघु सचिवालय परिसर स्थित जिला सभागार में 9 दिसंबर को दोपहर 12:30 बजे गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की बैठक होगी। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित 14 परिवादों को रखा जाएगा। गृह मंत्री दोनों पक्षों के विचारों को सुनने के बाद मौके पर ही शिकायतों के निराकरण की दिशा में दिशा निर्देश देंगे।
विज्ञापन

उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि बैठक में राज्य सरकार की तरफ से जनहित के कल्याणार्थ क्रियान्वित की जा रही योजनाओं के क्रियान्वयन बारे संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। बैठक में रखी जाने वाली शिकायतों में भतेरी पत्नी सतपाल गांव किरोड़ी, प्रेम सिंह पुत्र दल सिंह आदि गांव गंगवा, देवेंद्र पुत्र मुकंद लाल गांव स्याहड़वा का परिवाद पुलिस अधीक्षक से संबंधित, राम मेहर पुत्र जगमाल गांव सुल्तानपुर का परिवाद कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, राजपाल पुत्र प्रभुराम गांव नारनौंद, गोरी शंकर पुत्र रामजी लाल कृष्ण नगर हिसार, प्रेम कुमार आदि निवासी नारनौंद का परिवाद आयुक्त नगर निगम हिसार, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन हिसार का परिवाद जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, जल सेवाएं, राष्ट्रीय राजमार्ग, बिजली निगम से संबंधित गांव चमारखेड़ा का परिवाद खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी उकलाना, रघुराज पुत्र सोरन गांव बहबलपुर का बिजली निगम से संबंधित परिवाद रखा जाएगा। इसके अलावा बैठक में शेर सिंह पुत्र लक्षमण गांव पीरावाली का परिवाद समाज कल्याण विभाग, अशोक कुमार पुत्र संतलाल निवासी लाल सड़क हांसी का परिवाद उपमंडल कार्यालय एवं पुलिस अधीक्षक हिसार, सुरेंद्र सिंह पुत्र रमेश चंद्र गांव उमरा का परिवाद एसडीएम हांसी और धर्मपाल पुत्र ओमप्रकाश लाजपत नगर हिसार का सपंदा अधिकारी एचएसवीपी से संबंधित परिवाद रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed