{"_id":"5d5af3d38ebc3e89f338325e","slug":"meeting-hisar-news-rtk512647266","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षद पर हमले के बाद मेयर ने की डीसी व एसपी के साथ बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्षद पर हमले के बाद मेयर ने की डीसी व एसपी के साथ बैठक
विज्ञापन
डीसी अशोक मीणा और एसपी शिवचरण व निगम के अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करते मेयर गौतम सरदाना।
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वार्ड 14 के पार्षद अमित ग्रोवर पर किए गए हमले के बाद सोमवार सुबह मेयर गौतम सरदाना ने डीसी अशोक मीणा व एसपी शिवचरण के साथ बैठक की। बैठक में निगम के डीएमसी प्रदीप कुमार, ईओ हरदीप सिंह, एक्सईएन एचके शर्मा व पशु पकड़ो अभियान के नोडल अधिकारी राजेश कुमार भी उपस्थित रहे।
मेयर ने डीसी से अवैध रूप से पशुबाड़ा चला रहे लोगों पर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद डीसी ने इन बाड़ा चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए इसके लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात करने के आदेश दिए। निगम टीम सप्ताह में एक दिन इन ड्यूटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में स्पेशल अभियान चलाकर अवैध पशुबाड़ों पर कार्रवाई करेगी।
एसपी को पर्याप्त पुलिस बल मुहैया करवाने के निर्देश
बैठक के दौरान डीसी ने स्पष्ट कहा कि शहर में लावारिस पशुओं को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान में बाधा डालने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। डीसी ने पुलिस अधीक्षक को इस अभियान के दौरान नगर निगम कर्मचारियों के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल लगाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इस अभियान को प्राथमिकता के आधार पर सफल बनाना है। वहीं शहर में अवैध पशुबाड़ा चलाने वाले पशुपालकों को बख्शा नहीं जाएगा। यदि कोई पशुपालक सरकारी काम में बांधा पहुंचाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
नालियों व गलियों में गोबर डालने वालों पर होगा केस दर्ज
मेयर ने डीसी को बताया कि बहुत से पशुपालक पशुओं के गोबर को नालियों और गलियों में डाल देते हैं। इससे सीवरेज जाम की समस्या भी बनी रहती है। डीसी ने कहा कि जो लोग गोबर आदि नालियों व गलियों में फेंकते हैं, उनके खिलाफ न सिर्फ जुर्माना लगाया जाएगा, बल्कि मुकदमा भी दर्ज करवाया जाएगा। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां कहीं भी कोई व्यक्ति गली-सड़क या नाली में गोबर डालता है तो उनकी वीडियो रिकॉर्डिंग करके उनकी पहचान की जाए और उन पर केस दर्ज किया जाए।
एक सुर में बोले मेयर व पार्षद, थमेगा नहीं बल्कि और तेज होगा अभियान
डीसी व एसपी से मिलने के बाद मेयर गौतम सरदाना ने निगम कार्यालय में अधिकारियों व पार्षदों के साथ बैठक की। बैठक में पार्षदों ने पार्षद अमित ग्रोवर पर हुए हमले की निंदा करते हुए हमलावरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। बैठक में मेयर व सभी पार्षदों ने एक सुर में कहा कि लावारिस पशुओं को पकड़ने का अभियान किसी भी सूरत में थमेगा नहीं, बल्कि अब इसे और तेज किया जाएगा। इस अभियान में बेशक पशुपालक रोड़ा डाल रहे हों, लेकिन आम जनता का निगम टीम को भारी समर्थन मिल रहा है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
गो अभयारण्य में तैनात की गई पुलिस
मेयर ने बैठक में बताया कि पशुपालकों के रवैये को देखते हुए सिरसा रोड स्थित गो अभयारण्य में पुलिस तैनात की गई है। गो अभयारण्य में सिक्योरिटी बढ़ाई गई है, ताकि कोई भी पशुपालक वहां से गायों को ले जाने की हिम्मत न कर सके। उन्होंने पार्षदों से भी कहा कि प्रत्येक पार्षद अपने वार्ड में वार्डवासियों को साथ लेकर इस अभियान को और गति प्रदान करें, ताकि जल्द शहर लावारिस पशु मुक्त हो सके।
दस दिन में 879 गायों को पहुंचाया गो अभयारण्य में
पार्षद प्रतिनिधि प्रवीण केडिया ने बताया कि आठ अगस्त से नगर निगम प्रशासन ने लावारिस पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरू किया था। अब तक दस दिन में 879 गायों को गो अभयारण्य में पहुंचा दिया गया है। सोमवार को भी सेक्टर-13 और बालसमंद रोड से 60 लावारिस गायों को गो अभयारण्य भेजा गया है।
पार्षद जुनेजा ने किया मेयर को सम्मानित
बैठक में पार्षद महेंद्र जुनेजा ने कहा कि कैंप व पटेल नगर एरिया से लोग पशुपालक अपने पशुबाड़ों को शहर से दूर लेकर जा रहे हैं। कई पशुपालक अपने पशुओं को खुला नहीं छोड़ते। ऐसे में लोगों ने राहत की सांस ली है। इसके लिए उन्होंने मेयर गौतम सरदाना को वार्डवासियों की ओर से तिरंगा देकर सम्मानित किया। मेयर ने इस सम्मान को पशुओं को पकड़ने में लगी टीम को समर्पित किया।
बैठक में पार्षदों ने यह दिए सुझाव
-- सेक्टरों और वार्डों में झाड़ियों को कटवाया जाए।
-- टीम का सहयोग करने वाले शहरवासियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाए।
-- घरों के बाहर पशुओं के लिए चारा डालने वाले लोगों के चालान काटे जाएं।
-- पशु पकड़वाने वाले पार्षदों को जान का खतरा है, इसलिए उनके शस्त्र लाइसेंस बनवाए जाएं।
-- खुले में पशुओं का गोबर डालने वालों के चालान काटे जाएं।
-- गो अभयारण्य में आने जाने वाले सभी लोगों की डिटेल रजिस्टर में नोट होनी चाहिए।
-- टीम के सभी सदस्यों का बीमा करवाया जाए।
-- टीम के सभी सदस्यों को निगम प्रशासन द्वारा वर्दी दी जाए, जिससे उनकी पहचान हो सके।
नगर निगम के पशु पकड़ो अभियान में मेयर से लेकर पार्षद और कर्मचारी जी-जान से जुटे हुए हैं। इसलिए यह अवैध धंधा चला रहे पशुपालक बौखला गए हैं। इसी कारण हमला करके अभियान को रोकने की नाकाम कोशिश की गई है। मगर हमारे हौसले टूटे नहीं हैं। जनता के हितों के लिए लगातार संघर्ष करेंगे।
- अमित ग्रोवर, पार्षद, वार्ड 14