फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Medical operator made to sit in the car, mobile, gold locket and purse snatched

Hisar News: मेडिकल संचालक को गाड़ी में बैठाया, मोबाइल, सोने का लाकेट व पर्स छीना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Medical operator made to sit in the car, mobile, gold locket and purse snatched
मंडी आदमपुर। गांव चूली खुर्द से अपने गांव सदलपुर जा रहे मेडिकल संचालक का कार सवार तीन युवकों ने रास्ता रोका। इसके बाद उसे कार में बैठा लिया और मारपीट की। आरोप है कि कार सवारों ने उससे मोबाइल, सोने का लॉकेट व पर्स छीन लिया। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर किशनगढ़ के तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव सदलपुर के मेडिकल संचालक संदीप ने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे वह बाइक पर घर जा रहा था। दड़ौली-आदमपुर के बीच हनुमान मंदिर के पास एक कार आकर रुकी। उसमें से किशनगढ़ के सोने, अमित और सुनील उतरे। उन्होंने जबरन उसे कार में बैठाया और मारपीट की। आरोपियों ने उससे मोबाइल, सोने का लॉकेट और पर्स छीन लिया। पर्स में करीब 4 हजार रुपये थे।
विज्ञापन

-----------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


मोडाखेड़ा में स्कूल से घर जा रहे छात्र पर चाकू से हमला
मंडी आदमपुर। गांव मोडाखेड़ा में स्कूल से घर जा रहे दसवीं कक्षा के छात्र पर दो युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने छात्र के ब्यान पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले 10वीं कक्षा के छात्र ने बताया कि 31 जनवरी को छुट्टी होने के बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे वह घर जा रहा था। रास्ते में गांव के 2 युवक मिले। एक युवक ने बिना काम के उसे थप्पड़ मारा और दूसरे ने चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद छात्र को आदमपुर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed