फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Meat is being sold along with the statues of martyrs in Tikona Park, people are consuming alcohol

Hisar News: देपल में नाली के विवाद में भाजपा के उमरा मंडल अध्यक्ष विजय ने चलाई गोलियां, मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Meat is being sold along with the statues of martyrs in Tikona Park, people are consuming alcohol
हांसी। गांव देपल में शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे नाली को लेकर हुए विवाद में भाजपा के उमरा मंडल के अध्यक्ष विजय मलिक ने पड़ोसियों पर गोलियां चला दीं। इस हमले में पड़ोसी युवक बाल-बाल बच गया। वहीं पुलिस ने मंडल अध्यक्ष विजय के खिलाफ हत्या प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। गोलियों की आवाज से गांव में दहशत फैल गई। विजय फरार है।
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय मलिक हांसी में रहता हैं। उसका परिवार गांव में रहता है। गांव में घर के पास ही पशुओं का कमरा है। उनके पड़ोस में सिंचाई विभाग कार्यरत क्लर्क परवेश भी रहता है। सुबह उनके परिवार के सदस्यों का परवेश के परिवार के सदस्यों के साथ नाली को लेकर विवाद हो गया। सूचना मिलने पर विजय मलिक हांसी से गांव में आया और तैश में आकर वहां अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से गोलियां चलाईं। परवेश ने बताया कि गंदे पानी की निकासी के लिए नाली बनाई हुई है। सुबह विजय मलिक के पिता उसकी मां के बीच-विवाद हुआ। इस दौरान उसकी मां को धक्का मारा और थप्पड़ भी मारने का प्रयास किया। शोर सुनने पर वह व उसका भाई बीच में आया और उनकी हाथापाई हो गई। इसके बाद विजय के ताऊ के बेटे हरीश जो पुलिसकर्मी है उस ने बीच-बचाव कर मामले को सुलझा दिया। तभी विजय वहां आया और अपने घर के बाहर खड़ा होकर हवा में फायर किए। इसके बाद दूसरी गोली उसका नाम लेकर चलाई। वह तुरंत नीचे बैठ गया व इस वजह से बच गया।
विज्ञापन

परवेश ने बताया कि वो गोली घर के गेट के कोने में जाकर लगी। इसके बाद उसने तीसरी गोली चलाने का प्रयास किया, मगर उसके ताऊ जगबीर बीच में आ गए और उन्होंने उसे रोक दिया। आरोपी ने मेरे घर के बाहर से कुछ उठाया और अपनी स्कूटी लेकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदस्यता पर होगा विचार : सैनी
विजय मलिक लंबे समय से भाजपा से जुड़ा हुआ है। जनवरी महीने में उसे उमरा मंडल का अध्यक्ष मनाया गया था। भाजपा के जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने बताया कि मामले की जानकारी शीर्ष नेताओं को दे दी है। कानूनी जो कार्रवाई बनती है, वह होगी। सदस्यता को लेकर पार्टी अभी विचार करेगी।



सदर थाना एसएचओ सुमेर सिंह परवेश की शिकायत पर विजय के खिलाफ हत्या प्रयास व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। घटना से बाद से विजय वहां से भाग गया था। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed