फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   MBA student beaten up by outside youths after entering GJU's hostel

जीजेयू के छात्रावास में घुसकर बाहरी युवकों ने एमबीए छात्र को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
MBA student beaten up by outside youths after entering GJU's hostel
हिसार। गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) के छात्र को कुछ बाहरी युवक छात्रावास में घुसकर पीटकर चले गए। आरोप है कि इस दौरान हॉस्टल वार्डन व चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर (सीएसओ) मूकदर्शक बने रहे। इस दौरान प्रोक्टर वीके बिश्नोई भी मौके पर थे। कुछ देर बाद पुलिस पहुंची और बीच-बचाव कराया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार करीब छह से सात युवक वीरवार रात करीब 10 बजे जीजेयू में आए। इसके बाद वह छात्र का सुराग लगाकर सीधा हॉस्टल नंबर एक में पहुंचे। पहले उनकी छात्र के साथ बहस हुई। इसके बाद पीटना शुरू कर दिया। दरअसल छात्र एमबीए में पढ़ता है। बाहरी युवक सुबह से ही छात्र को खोज रहे थे। किसी छात्रा को लेकर यह विवाद बताया जा रहा है। वहीं, सूचना के बाद बीच बचाव कराने पहुंचे हॉस्टल वार्डन और सीएसओ का ही आपस में झगड़ा हो गया। दोनों एक-दूसरे पर आरोप लगाने लगे कि इनको चेक करना चाहिए था। अगर प्रवेश द्वार पर चेकिंग सख्त होती तो यह नौबत न आती। इस दौरान कुछ युवकों ने वीडियो बना लिया, जो कुछ देर बाद वायरल हो गय। अब विवि प्रशासन की सुरक्षा पर भी सवाल उठ खड़े हो गए हैं। हर समय विवि के गेट से लेकर हॉस्टल तक सिक्योरिटी काफी ज्यादा होती है। मुख्य प्रवेश द्वार से आने वाले वाहनों के नंबर तक नोट किए जाते हैं और हर व्यक्ति की पहचान पूछी जाती है। इसके बावजूद बाहरी शरारती तत्व जीजेयू के हॉस्टल तक पहुंच गए और किसी को भनक तक नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed