फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mayor visit Rajguru Market, took feedback in paid parking issue

पेड पार्किंग पर फीडबैक लेने राजगुरु मार्केट पहुंची मेयर

Sun, 27 Dec 2015 12:32 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Sun, 27 Dec 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
Mayor visit Rajguru Market, took feedback in paid parking issue

मेयर शकुंतला राजलीवाला ने पार्षदों तथा अधिकारियों के साथ शनिवार को राजगुरु मार्केट का मुआयना किया। निगम के दस्ते ने दुकानदारों से अनुरोध किया कि अतिक्रमण हटा लें।

विज्ञापन


सोमवार को निगम की ओर से नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके बाद भी अतिक्रमण मिला तो चालान किए जाएंगे।

निगम मेयर शकुंतला राजलीवाला, पार्षद शालू दीवान, पार्षद नरेंद्र, एक्सईन रामजीलाल, एसई प्रवीण वर्मा तथा जगदीश तथा अन्य अधिकारियों के साथ शनिवार शाम करीब साढ़े तीन बजे राजगुरु मार्केट पहुंची।
विज्ञापन


यहां राजगुरु मार्केट के व्यापारियों के साथ मिलकर मार्केट एरिया का मुआयना किया। दुकानदारों ने राजगुरु मार्केट में शुरू की गई पार्किंग को सराहा।

व्यापारियों ने चौधरी मार्केट, तेलियान पुल सब्जी मंडी, पूजा मार्केट, बालाजी अस्पताल गली मार्केट में भी पेड पार्किंग शुरू करने का प्रस्ताव दिया। जिस पर मेयर ने सहमति जताते हुए इस पर जल्द ही काम शुरू कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदारों को दी चेतावनी
मेयर की अगुवाई में बाजार का मुआयना करते हुए दस्ते ने कई स्थानों पर दुकानदारों को चेतावनी दी। उन्हें दुकान के आगे से जेनरेटर और अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया।


निगम अधिकारियों ने ऐसे लोगों की सूची तैयार कर ली है। सोमवार को इन लोगों को नोटिस भेजे जाएंगे, जिसमें तीन दिन का समय दिया जाएगा।

तय समय में जेनरेटर नहीं हटाए तो जुर्माना किया जाएगा। सामान को जब्त कर लिया जाएगा।

सफाई रखने की अपील
मेयर शकुंतला राजलीवाला, पार्षद शालू दीवान, पार्षद प्रतिनिधि पंकज दीवान, पार्षद नरेंद्र शर्मा ने पार्किंग व्यवस्था पर फीडबैक लिया।

इसमें 90 से 95 प्रतिशत लोगों ने पार्किंग से खुशी जाहिर की। निगम जनप्रतिनिधियों ने दुकानदारों से मार्केट में स्वच्छता रखने की अपील की।

अब बरामदे खाली कराने की तैयारी
राजगुरु मार्केट में निगम का अगला लक्ष्य दुकानों के आगे बने बरामदे खाली कराने का है। बरामदे खाली होने पर लोगों को पैदल चलने के लिए रास्ता मिल जाएगा।

उम्मीद की जा रही है कि इससे मार्केट में जाम पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा। निगम की ओर से जनवरी में लोगों से अनुरोध किया जाएगा। फरवरी में सख्ती बरतने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed