{"_id":"6244a531c2f1a42b1556f753","slug":"mayor-s-dinner-diplomacy-did-not-work-house-meeting-had-to-be-postponed-hisar-news-hsr627912355","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम नहीं आई मेयर की डिनर डिप्लोमेसी, स्थगित करनी पड़ी हाउस की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम नहीं आई मेयर की डिनर डिप्लोमेसी, स्थगित करनी पड़ी हाउस की बैठक
विज्ञापन
हिसार। नाराज पार्षदों को मनाने के लिए मेयर की डिनर डिप्लोमेसी भी काम नहीं आई। आखिरकार मेयर को हाउस की बैठक को स्थगित करना पड़ा। मेयर के कैंप कार्यालय पर डिनर करने पहुंचे पार्षदों ने कहा कि उनके एजेंडों पर काम नहीं होता। अधिकारी उनकी सुनवाई नहीं करते। ऐसे में बैठक करने का क्या फायदा। बावजूद इसके मेयर ने पार्षदों से बैठक में शामिल होने का अनुरोध किया लेकिन वह नहीं माने। इस पर फैसला हुआ कि पहले सभी विभागों से अलग-अलग रिव्यू बैठक कर उनसे एजेंडों की समीक्षा की जाएगी।
बता दें कि इस बार हाउस की बैठक की घोषणा से ही पार्षदों में अधिकारियों को लेकर नाराजगी देखी जा रही थी। इसी को लेकर 25 मार्च को आधे से ज्यादा पार्षदों ने नगर निगम कार्यालय में एक अनौपचारिक बैठक की थी, जिसमें हाउस की बैठक का बहिष्कार करने का फैसला लिया गया था। जब निगम प्रशासन को इसकी भनक लगी तो जल्दबाजी में पार्षदों की सभी रुकी हुई फाइलों को पास कर दिया गया। इससे भी पार्षदों की नाराजगी दूर नहीं हुई तो मेयर ने बुधवार रात को अपने कैंप कार्यालय पर सभी पार्षदों को डिनर पर आमंत्रित किया।
बैठक रद्द करवाना तो मेरी बेइज्जती है : मेयर
मेयर गौतम सरदाना ने शाम 7 बजे सभी पार्षदों को अपने कैंप कार्यालय पर बुलाया। डिनर से पहले मेयर ने पार्षदों का मन टटोला तो उन्होंने अधिकारियों के प्रति अपनी गुस्सा स्पष्ट तौर पर जाहिर कर दिया। पार्षदों ने मेयर से कहा कि नगर निगम सहित किसी विभाग के अधिकारी उनकी सुनवाई नहीं करते। पार्षदों ने कहा कि मेयर साहब, आप पिछले तीन साल के एजेंडों की स्टेटस रिपोर्ट ही देख लीजिए, आपको पता चल जाएगा कि उनके कितने एजेंडों पर काम हुआ है। इस पर मेयर ने कहा कि इस बार वह बैठक में अधिकारियों को देख लेंगे, लेकिन पार्षद फिर भी नहीं माने। उन्होंने कहा कि पहले उन अधिकारियों पर कार्रवाई करवाओ, जो उनके काम नहीं करते, अन्यथा वह बैठक में नहीं आएंगे, चाहे बैठक रद्द कर दो। यह सुनकर मेयर बोले कि बैठक रद्द करवाना तो मेरी बेइज्जती करवाना होगा। आखिर में जब पार्षदों को मनाने के सभी हथियार फेल हो गए तो मेयर को मजबूरी में हाउस की बैठक को स्थगित करना पड़ा।
विज्ञापन
पहले विभागों के साथ करेंगे रिव्यू बैठक
मेयर ने कहा कि अब हाउस की बैठक से पूर्व जन स्वास्थ्य विभाग, बिजली निगम, खाद्य आपूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग, नगर निगम ,बीएंडआर विभाग, स्वास्थ्य विभाग आदि के साथ अलग अलग रिव्यू बैठक की जाएगी। इन बैठक में पूर्व में हुए हाउस की बैठक के एजेंडो की स्टेटस रिपोर्ट ली जाएगी। बैठक में 23 में से 21 पार्षद पहुंचे। बैठक में न आने वालों में अमित ग्रोवर व विनोद ढांडा का नाम शामिल है।
31 मार्च को हाउस टैक्स भरने का आखिरी दिन है। इस दिन हाउस की बैठक करने से जनता को परेशानी होगी। इसके अलावा पार्षदों ने उनके सामने मांग रखी है कि हाउस की बैठक से पहले सभी विभागों के साथ अलग-अलग रिव्यू बैठक कर उनसे पूर्व के एजेंडों पर स्टेटस रिपोर्ट ली जाए। - गौतम सरदाना, मेयर
नगर निगम की हाउस की बैठक को ऐन मौके पर स्थगित करना अनुचित है। यहां शहर की जनता हाउस टैक्स सर्वे को लेकर परेशान है। इस बैठक में याशी कंपनी के खिलाफ निकाय मंत्री व हाउस के सामने कार्रवाई की मांग करनी थी। इसके अलावा हजारों गलत हाउस टैक्स सर्वे के नोटिस बैठक में रख कर जवाब मांगा जाना था। यह बैठक जानबूझकर स्थगित की गई है। इससे जाहिर होता है कि निगम में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। मेरे कार्यों को रोकने की भी कोशिश की जा रही है। समय आने पर इसका खुलासा करेंगे। - अमित ग्रोवर, पार्षद, वार्ड 14