फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   mayor checked dumping points of city In Hisar, found garbage everywhere

Hisar: मेयर ने जांचें शहर के डंपिंग पॉइंट, सभी जगहों पर मिला कचरा, अधिकारियों को खरी खरी सुनाई

Tue, 11 Jul 2023 02:14 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 11 Jul 2023 02:14 PM IST
सार

हिसार के मेयर ने पड़ाव चौक, सोहन सिनेमा, लाहोरिया चौक के पास, नई सब्जी मंडी और जिंदल पार्क के पास डंपिंग पॉइंट का निरीक्षण किया। इन सभी पॉइंट पर कचरे के ढेर लगे मिले। इस पर मेयर ने अधिकारियों से जवाब मांगा।

विज्ञापन
mayor checked dumping points of city In Hisar, found garbage everywhere
हिसार मेयर गौतम सरदाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार में मेयर गौतम सरदाना में मंगलवार दोपहर को शहर के सभी डंपिंग पॉइंट का निरीक्षण किया। इस दौरान ज्यादातर पॉइंट पर कचरे के ढेर लगे मिले। इस पर मेयर मे अधिकारियों को खरी खरी सुनाई। पिछले दिनों हाउस की बैठक में मेयर गौतम सरदाना ने स्वच्छता शाखा को शहर के पिंपल डिंपल पॉइंट की सूची देती और इन सभी पॉइंट से प्रतिदिन कचरे का उठान करने के निर्देश दिए थे

विज्ञापन


इन पॉइंट का किया निरीक्षण
मेयर ने पड़ाव चौक, सोहन सिनेमा, लाहोरिया चौक के पास, नई सब्जी मंडी और जिंदल पार्क के पास डंपिंग पॉइंट का निरीक्षण किया। इन सभी पॉइंट पर कचरे के ढेर लगे मिले। इस पर मेयर ने अधिकारियों से जवाब मांगा। कुछ पॉइंट पर अधिकारी बोले कि यहां से एक बार कचरा उठाया जा चुका है। उसके बाद फिर से यहां कचरा फेंका गया है।
विज्ञापन


मगर मेयर अधिकारियों की बात से संतुष्ट नहीं हुए। मेयर ने कहा कि सभी डंपिंग पॉइंट पर पल्ली की व्यवस्था की जाए। इनमें ही हाथ रेहडी वाले कचरा डालें ताकि डंपिंग पॉइंट पर कचरा इधर-उधर ना फैले। इस मौके पर संयुक्त आयुक्त प्रीतपाल, सीएसआई राजकुमार, पार्षद अनिल जैन व डॉ उमेश खन्ना, एएसआई कपिल व कमल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed