{"_id":"6818fbfbd71612ff34097574","slug":"mayor-called-a-review-meeting-of-the-encroachment-removal-campaign-on-may-7-hisar-news-c-21-hsr1005-619855-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: मेयर ने 7 मई को बुलाई अतिक्रमण हटाओ अभियान की समीक्षा बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: मेयर ने 7 मई को बुलाई अतिक्रमण हटाओ अभियान की समीक्षा बैठक
Mon, 05 May 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 05 May 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
हिसार। मेयर प्रवीण पोपली ने अतिक्रमण हटाओ अभियान की समीक्षा के लिए 7 मई को अपराह्न 3 बजे नगर निगम कार्यालय में बैठक बुलाई है। बैठक में नगर निगम के अलावा एचएसवीपी, जनस्वास्थ्य विभाग व बीएंडआर के अधिकारी शामिल होंगे। सभी विभागों से समीक्षा रिपोर्ट मांगी जाएगी। बैठक के लिए इन सभी विभागों को पत्र लिख दिया गया है।
बता दें कि नगर निगम के शहर को अतिक्रमण मुक्त अभियान के तहत मेयर प्रवीण पोपली ने सिरसा चुंगी से जिंदल पुल तक दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने सभी दुकानदारों से अपील की थी कि वे अपनी दुकानों के बाहर सामान न रखे। 1 मई से निगम अभियान चलाएगा, जिसमें अगर किसी दुकानदार का सामान दुकान के बाहर मिलता है तो उसे जब्त कर लिया जाएगा। इसके अलावा दिल्ली रोड के किनारे लगने वाली रेहड़ियों को हटवा दिया गया था। वहीं, शहर की विभिन्न मार्केट की एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि शहर को जाम से निजात दिलाने में मेयर का महत्वपूर्ण निर्णय है और इसका असर दिल्ली रोड पर देखने को मिल रहा है।