फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Maximum Temperature reached 48 degree in Haryana

हरियाणा में भीषण गर्मी: हिसार में तापमान पहुंचा 48 डिग्री, तीन दिन और झेलनी पड़ेगी भीषण गर्मी

Fri, 13 May 2022 10:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 13 May 2022 10:33 PM IST
सार

16 मई को पश्चिमी विक्षोभ के असर से गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। शुक्रवार को हरियाणा के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 40.0 से 48.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Maximum Temperature reached 48 degree in Haryana
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश के उत्तरी मैदानी राज्यों राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली पर भीषण और उष्ण तीक्ष्ण गर्मी अपने चरम पर है। शुक्रवार को हिसार जिले में अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम का सर्वाधिक है। 

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ के अनुसार पश्चिमी राजस्थान व आसपास के क्षेत्रों के ऊपरी वायुमंडलीय स्तरों में प्रति चक्रवातीय परिसंचरण तंत्र के निर्माण और वायुमंडल के निचले स्तरों में बलूचिस्तान व थार मरुस्थल की गर्म व शुष्क पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से प्रदेश में भीषण गर्मी परिस्थिति बनी हुई है। भारतीय मौसम विभाग के नारनौल स्थित सब सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक चक्रवातीय सरकुलेशन बनने जा रहा है, जिससे प्रति चक्रवातीय परिसंचरण कमजोर पड़ने और पवनों की दिशा दक्षिणी पूर्वी हो जाएंगी। 16 मई की रात से प्रचंड गर्मी से राहत मिलने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन


डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में तापमान तेजी के साथ बढ़ रहा है। आने वाले तीन दिनों में भीषण आग उगलती गर्मी रिकॉर्ड बनाएगी। क्योंकि वर्तमान में संपूर्ण इलाके पर बलूचिस्तान और थार मरुस्थल की गर्म और शुष्क हवाओं का का प्रभाव जारी है। साथ ही शुक्रवार से एक अन्य मौसम प्रणाली बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा के पश्चिमी दक्षिणी और दक्षिणी पूर्वी जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी महेंद्रगढ़ ,चरखी दादरी, रेवाड़ी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, सोनीपत, पानीपत में भीषण गर्मी और प्रचंड लू चलने की प्रबल संभावनाएं बन रही हैं। वहीं, शेष हरियाणा में भी अब पूर्वी नमी वाली पवनों का प्रभाव हट गया है।


14,15 व 16 मई के दौरान तेज धूलभरी हवाएं या आंधी (30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा) चलने के आसार हैं। हालांकि इक्का-दुक्का स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। शुक्रवार को हरियाणा के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 40.0 से 48.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 24.4  डिग्री सेल्सियस  से 30.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। 

प्रदेश में अधिकतम तापमान की स्थिति

  • बालसमंद हिसार   48.0
  • सिरसा आईएएफ  47.8
  • महेंद्रगढ़             46.6
  • झज्जर                46.3
  • नारनौल              46.2
  • रोहतक एडब्ल्यूएस  46.1
  • फतेहाबाद           45.7
  • गुरुग्राम              45.3
  • जींद                   45.3
  • सोनीपत              43.2
  • कैथल                 41.4
  • अंबाला                41.4
  • करनाल एनडीआरआई 41.0
  • कुरुक्षेत्र               41.0
  • यमुनानगर           39.6
  • पंचकुला              39.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed