{"_id":"62866b6411db3b2abb5edf3f","slug":"maximum-temperature-reached-47-degree-celsius-in-hisar-and-sirsa-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather: फिर से तपा हरियाणा, हिसार व सिरसा में 47 पहुंचा पारा, 25 जून को मानसून पहुंचने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather: फिर से तपा हरियाणा, हिसार व सिरसा में 47 पहुंचा पारा, 25 जून को मानसून पहुंचने के आसार
Thu, 19 May 2022 09:38 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 19 May 2022 09:38 PM IST
सार
आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। शनिवार से राहत मिलने की उम्मीद है। इस बार प्रदेश में 25 जून को मानसून पहुंचने के आसार बन रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नौतपा से पहले हरियाणा एक बार फिर से तपने लगा है। गुरुवार को हिसार के बालसमंद और सिरसा में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सर्वाधिक रहा। मौसम विभाग के मुताबिक 21 मई से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, तब गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं प्रदेश की दहलीज पर 25 जून को मानसून पहुंचने के आसार हैं।
विज्ञापन
भारतीय मौसम विभाग के नारनौल स्थित सब सेंटर के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार 21 से 24 मई के बीच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। हरियाणा के पश्चिमी दक्षिणी और उत्तरी जिलों के साथ एनसीआर व दिल्ली पर इनका असर अधिक देखने को मिलेगा। इन स्थानों पर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। इस दौरान संपूर्ण इलाके में हवाओं की दिशा दक्षिणी पूर्वी और दक्षिणी पश्चिमी हो जाएगी, जिसकी वजह से बादलवाही देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
इससे तापमान में गिरावट और भीषण गर्मी व लू से आमजन को राहत मिलेगी। वहीं जिला महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम और नूंह में 23 व 24 मई के बीच 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक बार फिर से बलूचिस्तान और थार मरुस्थल की गर्म शुष्क हवाओं का सीधा प्रभाव मैदानी राज्यों राजस्थान, हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली हो रहा है, जिसकी वजह से संपूर्ण इलाके में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। गुरुवार को हरियाणा व एनसीआर के अधिकतर स्थानों पर तापमान 40 से 47 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
इस तिथि को मानसून पहुंचने की संभावना
25 से 30 जून -पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम, एनसीआर व दिल्ली
1 से 5 जुलाई - जींद, कैथल, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद व सिरसा
प्रदेश में अधिकतम तापमान की स्थिति
- सिरसा एडब्ल्यूएस 47.0
- बालसमंद हिसार 47.0
- गुरुग्राम 45.7
- नारनौल 45.6
- भिवानी 45.5
- जींद 45.2
- रोहतक एडब्ल्यूएस 45.2
- झज्जर 45.2
- सोनीपत 45.0
- फतेहाबाद 45.0
- कैथल 43.3
- कुरुक्षेत्र 42.7
- करनाल एनडीआरआई 41.6
- अंबाला 40.9
- यमुनानगर 40.7
- पंचकूला 40.6