फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Master Road of Sector 14 Part Two and 33 will soon be illuminated, street light poles have arrived

Hisar News: सेक्टर 14 पार्ट टू व 33 के मास्टर रोड जल्द होगा जगमग, स्ट्रीट लाइट पोल पहुंचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Master Road of Sector 14 Part Two and 33 will soon be illuminated, street light poles have arrived
नक्शे में काले रंग से मार्क किए गए रोड पर स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी।
हिसार। शहर के सेक्टर 14 पार्ट टू व 33 का मास्टर रोड (45 मीटर चौड़ा) जल्द ही दूधिया रोशनी से जगमग होगा। इस रोड पर लगने वाली स्ट्रीट लाइट के पोल पहुंच गए हैं। जल्द ही पोल लगाने का काम शुरू होगा।
विज्ञापन

सेक्टर 14, 14 पार्ट टू व 33 के लिए 45 मीटर चौड़े रोड का निर्माण किया गया है। यह रोड तीनों सेक्टरों को आपस में जोड़ता है। इसके अलावा इस रोड के जरिये इन सेक्टरों को हिसार-सिरसा नेशनल हाईवे से भी जोड़ा जाना प्रस्तावित है। इस रोड का काफी हिस्सा बनकर तैयार हो चुका है लेकिन अभी तक इस पर स्ट्रीट लाइट नहीं लगी थी। इस कारण दिन ढलने ही इस रोड पर अंधेरा छाने से सेक्टरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

रोड पर लगेंगी 236 स्ट्रीट लाइट

अधिकारियों के अनुसार 4 किलोमीटर लंबे इस रोड पर 145 स्ट्रीट लाइट पोल लगाए जाएंगे, जिन पर 236 स्ट्रीट लाइट लगेंगी। एक लाइट 135 वॉट की होगी। इन लाइटों के लगने से तीनों सेक्टरों के 5 हजार प्लॉटधारकों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेंडर होने के एक साल बाद लगेंगी स्ट्रीट लाइट
इन लाइट के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने पिछले साल जून में टेंडर लगाया था। टेंडर खुलने के बाद भी काफी समय तक एजेंसी को टेंडर अलॉट ही नहीं किया गया। इस दौरान सेक्टरवासी कई बार अधिकारियों से मिले और जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइट लगवाने की मांग की।
सेक्टर में स्ट्रीट लाइट के पोल पहुंच गए हैं। टेंडर प्रक्रिया में अधिकारियों ने काफी समय लगा दिया। अब जल्द ही पोल लगाने का काम शुरू हो जाएगा।
- प्रवीण सिंघल, संरक्षक, आरडब्ल्यूए, सेक्टर 14 पार्ट टू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article