{"_id":"62670264a53c1613c6572d38","slug":"massive-fire-broke-out-in-the-fields-in-hisar-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार: तेज हवा चलने से लगी आग खेत से रिहायशी इलाके तक पहुंची, चार मकान जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: तेज हवा चलने से लगी आग खेत से रिहायशी इलाके तक पहुंची, चार मकान जले
Tue, 26 Apr 2022 01:49 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 26 Apr 2022 01:49 AM IST
सार
शाम को तेज हवा चलने से छान गांव में लगी आग ने विकराल रूप धारण किया। दावा है कि चार मकान आग की चपेट में आ गए वहीं, 20 से अधिक भूसे के कूप राख हो गए।
विज्ञापन
आग पर काबू पाने का प्रयास करते लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के बरवाला क्षेत्र के गांव के बाहर गेहूं के फानों से फैली आग ने गांव छान के कई मकानों को चपेट में ले लिया। गांव के पूर्व सरपंच राममेहर ने दावा किया कि चार मकान आग की चपेट में आ गए वहीं, 20 से अधिक भूसे के कूप राख हो गए।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर हिसार, खेदड़ थर्मल, बरवाला, उकलाना से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने तीन घंटे में आग पर काबू पाया। वहीं, एसडीएम राजेंद्र कुमार, थाना प्रभारी राज कुमार, नायब तहसीलदार रामनिवास भादू और फायर ऑफिसर सुमित ढांडा भी पहुंचे।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार छान-बनभौरी रोड स्थित टिब्बे के इलाके में आज आग लगी हुई थी, उसी बीच शाम के वक्त तेज हवाओं के चलने का दौर शुरू हुआ तो आग का रुख गांव की तरफ हो गया। पहले आग खेत में खड़े गेहूं के अवशेषों में लगी। इसके बाद आग रिहायशी इलाकों तक फैल गई।
विज्ञापन
आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग पहले सरकारी स्कूल के पास के एरिया में फैली, फिर चार मकानों को चपेट में ले लिया। आग से मकानों में रखा सामान जल गया। इस दौरान पशु बाड़े में बंधे कुछ पशु भी झुलस गए। ग्रामीणों ने प्रशासन पर सूचना के बाद भी लेट लतीफी करने के आरोप लगाए हैं।