{"_id":"67be0b6c7a7927842d0c65ea","slug":"masked-men-opened-fire-in-the-air-in-the-street-of-sarpanchs-residence-in-shekhpura-hisar-news-c-21-hsr1034-574223-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: शेखपुरा में सरपंच के आवास वाली गली में नकाबपोशों ने किए हवाई फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: शेखपुरा में सरपंच के आवास वाली गली में नकाबपोशों ने किए हवाई फायर
विज्ञापन
शेखपुरा में वारदात के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस।
हांसी(हिसार)। गांव शेखपुरा के सरपंच व सरपंच एसोसिएशन के प्रधान प्रदीप लादी के घर वाली गली में दो नकाबपोश युवकों ने हवाई फायर किए और मौके से भाग गए। घटना के समय सरपंच घर पर ही थे।
प्राथमिक जांच में पुलिस को कारणों का पता नहीं लगा है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने जिले भर में सीलिंग प्लान लागू कर छानबीन शुरू कर दी। घटना मंगलवार रात 10 बजे हुई। पुलिस को मौके से एक खोल भी बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार दो नकाबपोश युवक बाइक पर सवार होकर गांव शेखपुरा में सरपंच के आवास वाली गली में पहुंचे और हवाई फायर किए। गोली की आवाज सुनकर सरपंच व अन्य ग्रामीण गली में आए और पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना पर डीएसपी रविंद्र सांगवान व सदर थाना प्रभारी सिद्धार्थ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। बता दें कि प्रदीप लादी सरपंच एसोसिएशन के प्रधान हैं। विधानसभा चुनाव में वह भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। वहीं वह कुख्यात बदमाश काला बड़ाला के दोस्त भी थे।
विज्ञापन
वर्जन
शेखपुरा में सरपंच के आवास की गली में बाइक सवारों ने हवाई फायर किया है। अभी धमकी व रंजिश का कोई मामला सामने नहीं आया है। मामले की छानबीन की जा रही है।- रविंद्र सांगवान, डीएसपी