फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   mask not use

निगम कार्यालय में बिना मास्क लगाए घूम रहे थे अधिकारी, काटे चालान

Wed, 20 May 2020 10:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
mask not use
नगर निगम कार्यालय में मास्क नीचे करके बैठे एमई की फोटो खींचते एमई प्रवीण वर्मा - फोटो : Hisar
पूरे शहर में मास्क नहीं लगाने और सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने वालों के चालान काटने वाले नगर निगम के खुद के कार्यालय में ही नियमों का पालन नहीं हो रहा है। बुधवार को ईओ अमन ढांडा के आदेश पर एक्सईएन एचके शर्मा व एमई प्रवीण वर्मा ने निगम कार्यालय में ही जांच अभियान चलाया। इस दौरान छोटे से लेकर कई बड़े अधिकारी तक बिना मास्क लगाए काम करते नजर आए। दोनों अधिकारियों ने सीपीओ व ऑडिट विंग के एक कर्मचारी का चालान किया। हालांकि अधिकारियों ने अधीक्षक अभियंता और एक एमई का चालान काटने से परहेज किया।
विज्ञापन

एसई व एमई मास्क नीचे करके काम कर रहे थे
जांच अभियान के दौरान सबसे पहले दोनों अधिकारी ज्वाइंट कमिश्नर के पीए के कार्यालय में गए तो वहां बैठे एक एमई मास्क नीचे करके बैठे थे। उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। इसके बाद दोनों अधिकारी अधीक्षक अभियंता के कार्यालय में गए तो वहां सीपीओ बिना मास्क लगाए बैठे थे, जबकि खुद अधीक्षक अभियंता मास्क नीचे करके काम कर रहे थे। सीपीओ का चालान काट दिया गया। इसके बाद ऑडिट विंग के कर्मचारी का भी मास्क नहीं पहनने पर चालान काटा गया।
विज्ञापन

हमने अपने कार्यालय में भी जांच अभियान चलाया है। जो भी कर्मचारी बिना मास्क लगाए आएगा उसका चालान काटा जाएगा।
- अमन ढांडा, ईओ, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed