{"_id":"5ec560048ebc3e90ac765dfe","slug":"mask-not-use-hisar-news-rtk5558362161","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम कार्यालय में बिना मास्क लगाए घूम रहे थे अधिकारी, काटे चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम कार्यालय में बिना मास्क लगाए घूम रहे थे अधिकारी, काटे चालान
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय में मास्क नीचे करके बैठे एमई की फोटो खींचते एमई प्रवीण वर्मा
- फोटो : Hisar
पूरे शहर में मास्क नहीं लगाने और सामाजिक दूरी का पालन नहीं करने वालों के चालान काटने वाले नगर निगम के खुद के कार्यालय में ही नियमों का पालन नहीं हो रहा है। बुधवार को ईओ अमन ढांडा के आदेश पर एक्सईएन एचके शर्मा व एमई प्रवीण वर्मा ने निगम कार्यालय में ही जांच अभियान चलाया। इस दौरान छोटे से लेकर कई बड़े अधिकारी तक बिना मास्क लगाए काम करते नजर आए। दोनों अधिकारियों ने सीपीओ व ऑडिट विंग के एक कर्मचारी का चालान किया। हालांकि अधिकारियों ने अधीक्षक अभियंता और एक एमई का चालान काटने से परहेज किया।
एसई व एमई मास्क नीचे करके काम कर रहे थे
जांच अभियान के दौरान सबसे पहले दोनों अधिकारी ज्वाइंट कमिश्नर के पीए के कार्यालय में गए तो वहां बैठे एक एमई मास्क नीचे करके बैठे थे। उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। इसके बाद दोनों अधिकारी अधीक्षक अभियंता के कार्यालय में गए तो वहां सीपीओ बिना मास्क लगाए बैठे थे, जबकि खुद अधीक्षक अभियंता मास्क नीचे करके काम कर रहे थे। सीपीओ का चालान काट दिया गया। इसके बाद ऑडिट विंग के कर्मचारी का भी मास्क नहीं पहनने पर चालान काटा गया।
हमने अपने कार्यालय में भी जांच अभियान चलाया है। जो भी कर्मचारी बिना मास्क लगाए आएगा उसका चालान काटा जाएगा।
- अमन ढांडा, ईओ, नगर निगम