फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Martyr Nishant Malik got the son award of Maa Bharati

शहीद निशांत मलिक को मिला मां भारती के सपूत पुरस्कार, रक्षा मंत्री ने मां को किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Martyr Nishant Malik got the son award of Maa Bharati
हांसी। आतंकवादियों से मुठभेड़ में शहीद हुए हांसी के लाल निशांत मलिक को रक्षा मंत्रालय द्वारा मां भारती के सपूत पुरस्कार प्रदान किया गया। शुक्रवार को नई दिल्ली के वॉर मेमोरियल में निशांत मलिक की माता राजबाला को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आठ लाख रुपये का चेक व सम्मान पत्र सौंपा। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए परिवार के सदस्य वीरवार को ही नई दिल्ली पहुंच गए थे।
विज्ञापन

बता दें कि 11 अगस्त को जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में 11 राजपूताना राइफल्स के कैंप पर हमला करने वाले आतंकियों के साथ मुठभेड़ में निशांत शहीद हो गए थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक परिसर में आयोजित समारोह के दौरान सशस्त्र बल युद्ध हताहत कल्याण कोष (एएफबीसीडब्ल्यूएफ) के लिए मां भारती के सपूत (एमबीकेएस) वेबसाइट का शुभारंभ किया। सैन्य अफसरों ने बताया कि एएफबीसीडब्ल्यूएफ एक त्रिसेवा कोष है, जिसका उपयोग युद्ध के हताहतों के परिजनों एवं आश्रितों को अनुग्रह राशि की तत्काल वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए की जाती है। देशभक्त नागरिकों, कारपोरेट प्रमुखों/ उद्योग जगत के प्रमुखों की ओर से सैनिकों एवं उनके परिवारों के कल्याण के लिए योगदान करने के लिए यह वेबसाइट शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, तीनों सेना प्रमुख, परमवीर चक्र (पीवीसी) पुरस्कार विजेता और रक्षा मंत्रालय के अन्य प्रमुख अधिकारी, कारपोरेट प्रमुख, बैंकों के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, खेल क्षेत्र के प्रतिष्ठित सेवारत कर्मी और मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। वीरगति को प्राप्त हुए सैनिकों के 10 परिजनों एवं सक्रिय सैन्य अभियानों में अक्षम हुए सैनिकों को भी सम्मानित किया गया।

परिजनों को निशांत पर गर्व : शहीद निशांत के पिता जयबीर मलिक, माता राजबाला, बहन नीरज मलिक और कांग्रेस नेता प्रेम सिंह मलिक ने कहा कि छोटी सी उम्र में निशांत ने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है। हमें अपने लाल पर गर्व है। निशांत के पिता जयबीर कारगिल युद्ध में देश की रक्षा के लिए लड़ते हुए घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed