फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Married woman dies after swallowing poisonous substance, case registered against husband and mother-in-law

Hisar News: जहरीला पदार्थ निगलने से विवाहिता की मौत, पति व सास पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies after swallowing poisonous substance, case registered against husband and mother-in-law
हांसी। गांव उमरा में करीब 25 वर्षीय विवाहिता ने अपने मायके में जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका की मां सुशीला के बयान पर फौजी पति व सास के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतका की मां ने बताया है कि उनकी सबसे बड़ी बेटी कविता की इसी वर्ष फरवरी महीने में गढ़ी गांव निवासी अंकुश से शादी हुई थी। अंकुश फौज में भर्ती है। मृतका के परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग उनकी बेटी को दहेज के लिए तंग करने लगे थे। दो महीने पहले ही उनकी बेटी को सास ने घर से निकाल दिया। इसके बाद उनकी बेटी उमरा गांव में आ गई थी। रविवार शाम को उनकी बेटी ने घर के चौबारे में जाकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिसके प्रभाव से उनकी मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने हांसी सदर थाना पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


मृतका के परिजनों ने शिकायत दी है, जिसमें मृतका के पति सहित ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर दहेज के लिए तंग करने के आरोप लगाए हैं। मृतका के परिजनों का कहना है कि दहेज के लिए तंग करने से परेशान होकर उनकी बेटी ने जहरीला पदार्थ खाया है। उसके पति व सास पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।- सुमेर सिंह, एसएचओ, सदर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed