फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Married woman beaten up outside police post

ससुरालजनों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी तो चौकी से बाहर निकलते ही गर्भवती को घसीट कर पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Married woman beaten up outside police post
हिसार। जिले के एक कस्बा निवासी विवाहिता को पुलिस चौकी से निकलते ही उसके ससुरालजनों ने बेरहमी से पीटा। उसे कई बार घसीटा गया। सास ने उसके बाल काट दिए। घायल हालत में सात माह की गर्भवती को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की सूचना पीड़ित पक्ष ने पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अस्पताल में उपचाराधीन पीड़िता की मां ने बताया कि नवंबर 2021 में बेटी अंजली की शादी बरवाला निवासी पकंज के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुरालवाले दहेज की मांग को लेकर बेटी के साथ मारपीट करते रहे। उनका कहना है कि बेटी सात माह की गर्भवती है। उसके बाद भी उसके साथ मारपीट करते हैं। कुछ दिन पहले सास ने बेटी के बाल काट दिए और अपने साथ एक पैलेस में ले जाने लगी। जब बेटी ने मना किया तो उसके साथ मारपीट की। दो दिन पहले बेटी की सास ने फोन कर कहा कि अंजली की तबीयत खराब है, मिलने के लिए आ जाओ। जब बेटी के पास गए तो बेटी रोने लगी और आपबीती बताई।
विज्ञापन

रविवार को बरवाला की एक पुलिस चौकी में शिकायत देने गए। उसके बाद ससुरालजनों ने कहा कि वे अब मारपीट नहीं करेंगे और बेटी को अपने साथ ले गए। घर जाते ही उसके साथ फिर से मारपीट करनी शुरू कर दी। बेटी रोते हुए हमारे पास आई। दोपहर बाद फिर से पुलिस चौकी में शिकायत लेकर गए। पुलिस चौकी से निकलने के बाद जब एक गली में पहुंचे तो बेटी के ससुरालवाले आए और उसके साथ मारपीट की। उसे गली में घसीटा और जान से मारने की धमकी दी। घायल हालत में बेटी को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लेकर आए। पुलिस को मामले की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed