{"_id":"572ce72e4f1c1b44265cd3b5","slug":"market-closed-in-hisar-hindi-news-merchant-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के आधे बाजार बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के आधे बाजार बंद
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Sat, 07 May 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
शहर के आधे बाजार बंद
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी के आरोपी न पकडे़ जाने से नाराज व्यापारियों ने शुक्रवार को बाजार बंद रखे। राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन का समर्थन करने 22 से अधिक संगठनों के प्रतिनिधि पहुंचे। व्यापारियों ने पुलिस को एक सप्ताह का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि 14 मई तक आरोपी नहीं पकडे़ तो 15 मई को संगठनों की मीटिंग बुलाकर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
विज्ञापन
राजगुरु मार्केट के व्यापारी रोजाना की तरह से शुक्रवार को भी मार्केट पहुंचे। दुकान खोलने की बजाए मेन मार्केट में राम चाट भंडार के पास एकत्र होकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद व्यापारियों ने मार्केट में विरोध जुलूस निकाला। इसके बाद व्यापारी धरने पर बैठ गए। मार्केट के व्यापारियों को समर्थन देने के लिए सामाजिक, राजनीतिक, व्यापारिक संगठनों के सदस्य पहुंचे।
विज्ञापन
धरने पर बैठे व्यापारियों ने पुलिस को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है। अगर 14 मई तक आरोपियों को नहीं पकड़ा गया तो 15 मई को सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक, राजनीतिक संगठनों की मीटिंग बुलाई जाएगी, जिसमें अगली रणनीति तय की जाएगी। सहमति बनी तो हिसार बंद का एलान किया जाएगा।
विज्ञापन
800 दुकानों पर बंद रहा कारोबार
राजगुरु मार्केट, चौधरी मार्केट, आर्य बाजार, भगत सिंह मार्केट, रेलवे रोड मार्केट, पूजा मार्केट, सुभाष मार्केट, बिश्नोई मार्केट, न्यू बिश्नोई मंदिर मार्केट, लक्ष्मी मार्केट, इंदिरा मार्केट, नागोरी गेट, पंजाबी धर्मशाला मार्केट बंद रही। करीब 800 से अधिक दुकानों पर कारोबार बंद रहा। इस मार्केट में रोजाना करीब दस हजार से अधिक ग्राहक पहुंचते हैं। रोजाना दस से बारह करोड़ का कारोबार होता है।
ये पहुंचे बंद को समर्थन देने
बंद को समर्थन देने के लिए नई अनाज मंडी के व्यापारी संगठन के पूर्व प्रधान पवन गर्ग, वक्फ बोर्ड दुकानदार संगठन प्रधान घनश्याम गोयल, न्यू राजगुरु मार्केट एवं बिश्नोई मंदिर मार्केट प्रधान राजेंद्र चुटानी, सेक्टर 9-11 आरडब्ल्यूए से प्रवीण जैन, 12 क्वार्टर रोड स्थित दुकानदार एसोसिएशन के प्रधान संजय थरेजा, बैंक इंप्लॉयज संगठन के प्रधान वीएल शर्मा, इंदिरा मार्केट के संरक्षक ओपी भ्याणा, पूजा मार्केट के प्रधान बॉबी मल्होत्रा, पटेल नगर मार्केट एसोसिएशन से नरेश परुथी, नागरिक मंच सचिव जयसिंह पूनियां, एमएल सहगल, मेहरचंद मनचंदा, लक्ष्मी मार्केट के प्रधान अशोक असीजा, गांधी मार्केट के प्रधान अंकित जैन, क्लॉथ मार्केट के प्रधान रमेश रॉयल, डोगरान मोहल्ला के प्रधान प्रदीप शर्मा, आर्य समाज मार्केट सदस्य सुधीर शर्मा, श्याम सुंदर, राजीव, स्वर्णकार संघ से रामकुमार सोनी, हनुमान मंदिर मार्केट सदस्य संदीप गोयल, नरेश कुमार, राजगुरु मार्केट सदस्य एडवोकेट रवि महता, संजय गिरधर, महासचिव सुरेंद्र बजाज, महेश चौधरी, नागोरी गेट मार्केट एसोसिएशन के सदस्य राजेंद्र गुप्ता, लक्ष्मी मार्केट से जगदीश कुकड़ेजा, रामप्रकाश, भीमसैन मक्कड़, हनुमान मंदिर, आर्य समाज मंदिर, भगत सिंह चौक मार्केट के प्रतिनिधि पहुंचे।
राजगुरु मार्केट तो तो ट्रेलर है
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे हरियाणा में आपराधिक घटनाओं के बढ़ने से व्यापारी पूरी तरह भयभीत हैं। हिसार में लगातार चोरियां, लूटपाट, हत्या, फिरौती जैसी वारदातें हो रही हैं। पुलिस अपराधियों को पकड़ने में पूरी तरह विफल रही। राजगुरु मार्केट के बाजार बंद होना तो एक ट्रेलर है। अगर समय रहते अपराधियों को नहीं पकड़ा तो व्यापार मंडल पूरा हरियाणा बंद का आह्वान करेगा।
पुलिस की नाकामी से बढ़ रहे अपराधियों के हौसले
हिसार जन संघर्ष समिति के अध्यक्ष गौतम सरदाना ने कहा कि पिछले एक पखवाडे़ में चोरी, हत्या, लूट, डकैती, फिरौती सहित अन्य घटनाएं हुईं। पुलिस इन मामलों को हल करने में नाकाम साबित रही। अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ रहे हैं। व्यापारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पुलिस की नाकामी के कारण व्यापारी कारोबार करने में असमर्थ महसूस कर रहे हैं। स्वीटी मर्डर मामले में भी पुलिस तक खाली हाथ हैं।
डिप्टी मेयर भीम महाजन पहुंचे
कांग्रेस की ओर से पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल के पीए ललित शर्मा, इंडियन नेशनल लोकदल की ओर से डिप्टी मेयर भीम महाजन ने बंद को समर्थन किया। इन लोगों ने कहा कि अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए।