फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Manoj Rathi joins Congress in Hisar, Kumari Selja said BJP false propaganda machine is giving slogan of 400

Hisar: मनोज राठी कांग्रेस में शामिल, कुमारी सैलजा बोलीं- भाजपा की झूठी प्रोपेगेंडा मशीन 400 का नारा दे रही

Tue, 05 Mar 2024 01:38 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 05 Mar 2024 01:38 PM IST
सार

कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा ने कहा कि सभी वर्ग के लोगों के साथ चर्चा कर हम अपना घोषणा पत्र जारी करेंगे। इस बारे में सभी वर्ग के लोगों से उनके सुझाव लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सरकार में अडाणी ,अंबानी ही फल फूल रहे हैं।

विज्ञापन
Manoj Rathi joins Congress in Hisar, Kumari Selja said BJP false propaganda machine is giving slogan of 400
कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा कि भाजपा की झूठी प्रोपेगेंडा मशीन 400 का नारा दे रही है। इसका हश्र भी शाइनिंग इंडिया वाला होगा। कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार है। 2019 में हरियाणा में 75 पार का प्रोपेगेंडा चलाया था कितने पर अटके ? इस बार केंद्र में भी भाजपा ने वही प्रोपेगेंडा अपनाया है। लोकसभा चुनाव लड़ने के फैसले पर कहा कि पार्टी फैसला करेगी। मैंने पहले भी कहा था कि मेरी इच्छा विधानसभा चुनाव लड़ने की है। अभी प्रत्याशी तय नहीं हुए हैं। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक चल रही हैं। जो भी फैसला होगा मान्य होगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


हिसार में अपने आवास पर मीडिया से बातचीत करते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि सभी वर्ग के लोगों के साथ चर्चा कर हम अपना घोषणा पत्र जारी करेंगे। इस बारे में सभी वर्ग के लोगों से उनके सुझाव लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सरकार में अडाणी ,अंबानी ही फल फूल रहे हैं। चंद लोगों के हाथों में ही देश की संपति जा रही है। पीएम डॉ. मनमोहन सिंह ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया। इन लोगों ने देश की दिशा को मोड़ दिया है। पहले हर गांव में, हर शहर में, हर घर में संपत्ति जा रही थी। अब सारा रुपया कुछ परिवारों में ही जा रही है। देश को आंकड़ों में विकसित किया जा रहा है। देश के लोग आर्थिक तौर पर कमजोर हो रहा है। केंद्र की भाजपा की यूटर्न सरकार हर बार यू टर्न ले लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछली गारंटी पर जवाब दें नरेंद्र मोदी
एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा सबसे बड़ी जुमलेबाज है। हर चुनाव में नया जुमला लेकर आती है। काला धान ,स्मार्ट सिटी, 100 करोड़ रुपये, 15 लाख खाते में ,पहली कलम से एमएसपी के जुमले 2014 के लोकसभा में छोड़े गए थे। इसके बाद देश की सेना के नाम पर वोट मांगे। इस बार गारंटी , मोदी परिवार के जुमले चलाए जा रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी पहले 2014,2019 की गारंटी का जवाब दे दें। वो आज तक पूरी क्यों नहीं हो सकी।


हरियाणा में रोज हो रही हत्याएं
हरियाणा में अपराध पर किसी तरह की लगाम नहीं है। कभी किसी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष की गोली मार कर हत्या कर दी जाती है। कभी सरपंच एसोसिएशन के प्रधान की गोली मार कर हत्या होती है। जींद में व्यापारी की हत्या कर दी जाती है। कानून व्यवस्था के नाम पर प्रदेश में कुछ नहीं है

कहां गया मेक इन इंडिया? युवाओं की जान खतरे में डाल रही सरकार
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बाद कार्यकर्ताओं में नया जोश आया है। हमारे कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर जुटे हैं। कांग्रेस गठबंधन को लेकर अपना पूरा दायित्व निभाने का काम कर रही है। बेरोजगार युवा दिशाहीन हो चुका है। मजबूर माता- पिता अपना घर -जमीन बेचकर विदेश में मजदूरी को पलायन हो रहे हैं। सरकार युवाओं को इजरायल भेजकर उनकी जान को खतरे में डाल रही है। मेक इन इंडिया में रोजगार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed