{"_id":"68a484d753263af3d303ec24","slug":"manisha-dead-body-medical-report-update-in-manisha-death-case-2025-08-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मनीषा मौत मामला: शव का लिया गया डीएनए सैंपल, पीएमआर और एफएसएल रिपोर्ट में हुए ये खुलासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीषा मौत मामला: शव का लिया गया डीएनए सैंपल, पीएमआर और एफएसएल रिपोर्ट में हुए ये खुलासे
Tue, 19 Aug 2025 07:36 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 19 Aug 2025 07:36 PM IST
सार
शिक्षिका मनीषा की मौत मामले में पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट से कई अहम खुलासे हुए हैं। 19 वर्षीय मनीषा 11 अगस्त को घर से लापता हुई थी। 13 अगस्त को सिंघानी नहर के पास मनीषा का शव बरामद हुआ था। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
मनीषा मौत मामला
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोहारू उपमंडल के गांव सिंघानी में शिक्षिका मनीषा की मौत मामले में पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट से कई अहम खुलासे हुए हैं। रोहतक रेंज के आईजी वाई पूर्ण कुमार मंगलवार दोपहर भिवानी रेस्ट हाउस पहुंचे और मीडिया से बातचीत में पूरी जांच का ब्योरा साझा किया। उन्होंने कहा कि यह दुखद घटना है और पुलिस ने मामले की जांच पूरी तरह वैज्ञानिक और पारदर्शी तरीके से की है।
13 अगस्त को मिला शव
19 वर्षीय मनीषा 11 अगस्त को घर से लापता हुई थी। 13 अगस्त को सिंघानी नहर के पास एक महिला का शव बरामद हुआ, जिसे परिजनों ने मनीषा के रूप में पहचाना। शव की पहचान पुख्ता करने के लिए डीएनए सैंपल लिया गया है। आईजी ने बताया कि घटनास्थल से एकत्रित किए गए सैंपल एफएसएल भेजे गए थे।
विज्ञापन
मनीषा ने खरीदा था कीटनाशक
जांच में यह भी सामने आया कि मनीषा ने एक दुकान से कीटनाशक खरीदा था। दुकान के सीसीटीवी फुटेज और रजिस्टर एंट्री से इसकी पुष्टि हुई। एफएसएल रिपोर्ट में उसके शरीर में कीटनाशक के अंश पाए गए हैं जिससे यह साफ हो गया कि मनीषा ने जहर खाकर जान दी। आईजी वाई पूर्ण कुमार ने कहा कि यह बेहद संवेदनशील मामला है। उन्होंने जनता से अपील की कि हालात को समझें और जिम्मेदारी से व्यवहार करें।
ये भी पढ़ें: शिक्षिका हत्याकांड: कत्ल या सुसाइड... थ्योरी पर उठे ये सवाल, जिनके जवाब अभी अधूरे; मनीषा के दादा ने कही ये बात

एफएसएल रिपोर्ट में ये बातें आईं सामने
रिपोर्ट में पाया गया कि शव पर कहीं भी एसिड के निशान नहीं हैं। भिवानी नागरिक अस्पताल में हुई पीएमआर में चिकित्सकों ने गले के आगे और दोनों तरफ फटे घाव पाए, जिनमें जानवरों द्वारा काटने व कुतरने जैसे निशान थे। पीजीआईएमएस रोहतक में हुई दोबारा पीएमआर जांच में भी यही निष्कर्ष निकला कि ये चोटें मृत्यु के बाद की हैं क्योंकि आसपास के नरम ऊतकों में खून का कोई रिसाव नहीं था।
एफएसएल रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि शव पर वीर्य (सीमन) के कोई निशान नहीं मिले जिससे स्पष्ट हुआ कि दुष्कर्म नहीं हुआ। पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला था। इस नोट की लिखावट को परिजनों ने मनीषा की लिखावट बताया। एफएसएल जांच में भी यह पूरी तरह मेल खाई।
ये भी पढ़ें: शिक्षिका हत्याकांड: भिवानी-चरखी दादरी में इंटरनेट सेवा बंद, SMS सेवा निलंबित; 21 अगस्त की सुबह 11 बजे तक लागू

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन