फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mangalsutra snatched from woman on the pretext of asking way

रास्ता पूछने के बहाने बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला से छीना मंगलसूत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Mangalsutra snatched from woman on the pretext of asking way
हिसार। धान्सू गांव में बाइक सवार दो बदमाश रास्ता पूछने के बहाने से महिला उषा देवी का मंगलसूत्र छीन ले गए। महिला ने शोर मचाया, लेकिन जब तक कोई आता उस समय तक बदमाश फरार हो चुके थे। घटना के बाद सदर थाना पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ छीना झपटी का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

कूड़ा डालने के लिए प्लाट की तरफ जा रही थी
सदर थाना पुलिस में दी गई शिकायत में धांसू गांव निवासी महिला उषा देवी ने बताया कि मैं गृहिणी हूं। रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे घर से कूड़ा लेकर फिरनी के पास हमारे खाली प्लाट में डालने के लिए गई थी। जैसे ही फिरनी के नजदीक पहुंची, तो पीछे से बाइक पर सवार दो युवक आए। बाइक मेरे पास आकर रोकी और एक युवक ने खरखड़ी गांव का रास्ता पूछा। जैसे ही उन्हें रास्ता बताने लगी तो पीछे बैठे युवक ने झपटा माकर गले में पहना हुआ एक तोले का मंगलसूत्र छीनकर मौके से फरार हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद जुगलान गांव की तरफ फरार हो गए। परिजनों को घटना के बारे में बताया उसके बाद सदर थाना में शिकायत दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ छीना झपटी का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed