फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Mandi, Wheat storage in Hisar Mandi, Wheat storage problem in Hisar Mandi, Hisar

25 हजार बोरियों का हुआ उठान, मिली आंशिक राहत

Mon, 18 Apr 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला , हिसार Updated Mon, 18 Apr 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
Mandi, Wheat storage in Hisar Mandi, Wheat storage problem in Hisar Mandi, Hisar
अमर उजाला इंपेक्ट - फोटो : demo

गेहूं का उठान नहीं होने से अटी पड़ी अनाजमंडी का रविवार को एसडीएम ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ठेकेदारों के साथ बैठक कर खिंचाई की, जिसके बाद रविवार को अनाजमंडी से करीब 25 हजार बोरियों का उठान हुआ। वहीं, रविवार की छुट्टी होने के कारण गेहूं की बोली नहीं लगी। हालांकि कुछ किसान गेहूं लेकर आए थे। 

विज्ञापन


अमर उजाला में प्रकाशित खबर पर कार्रवाई करते हुए रविवार को एसडीएम ने अनाजमंडी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयर हाउस का भी दौरा किया। उठान में देरी के लिए अधिकारियों और ठेकेदारों के साथ बैठक कर उन्हें जल्द उठान के निर्देश दिए, जिसके बाद रविवार को करीब 25 हजार बोरों का उठान हो गया, जबकि इससे पहले प्रतिदिन 8 से10 हजार बोरियों का ही उठान हो पा रहा था। उठान होने से मंडी के व्यापारियों और गेहूं लेकर आने वाले किसानों को कुछ राहत मिली है। शेड के बाहर सड़कों पर भी गेहूं पड़ी हुई थी। लेकिन अब सड़कों पर रास्ता बन गया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही मंडी के तीनों गेट भी खोल दिए गए हैं, जिन्हें गेटमैन नहीं होने के कारण गेहूं चोरी होने के डर से नहीं खोला जा रहा था। वहीं, छुट्टी होने के कारण रविवार को गेहूं की बोली नहीं लगाई गई। गेहूं लेकर आए किसानों की बोली सोमवार को लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनाज मंडी में गेहूं की बंपर आवक के मुकाबले उठान नहीं हो पाने की खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। लेबर की कमी का हवाला देकर मंडी से गेहूूं का उठान नहीं किया जा रहा था। मंडी में शनिवार तक 1 लाख 86 हजार 210 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई थी। उठान नहीं होने के कारण मंडी की लगभग सभी सड़के भी गेहूं से भर गई थीं।


अनाजमंडी का दौरा कर ठेकेदारों और अधिकारियों की मीटिंग ली है। अब उठान शुरू हो गया है। सोमवार को भी मंडी का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया जाएगा।
अशोक कुमार बंसल, एसडीएम हिसार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed