फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   man entered mosque with a stick said Ram-Ram told reason for coming I had come to see if anyone awake or not

डंडा लेकर मस्जिद में घुसा युवक: बोला राम-राम, आने की वजह बताई- देखने आया था कोई जाग रहा है या नहीं; Video

Mon, 05 May 2025 06:25 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हिसार)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हिसार) Published by: विकास कुमार Updated Mon, 05 May 2025 06:25 PM IST
सार

मस्जिद के इमाम मोहम्मद तसलेम ने बताया कि रात को वह गेट बंद करना भूल गए थे। सुबह एक युवक गेट से मस्जिद में घुस गया और दबे पांव सीढ़ियों से ऊपर आने लगा। हालांकि, इस दौरान मस्जिद में मौजूद व्यक्ति को देख वह नीचे लौट गया। जब उसे रोका तो उसने राम-राम बोला।

विज्ञापन
man entered mosque with a stick said Ram-Ram told reason for coming I had come to see if anyone awake or not
डंडा लेकर मस्जिद में घुसा युवक बोला राम राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के हिसार स्थित हांसी के दयाल सिंह कॉलोनी स्थित मस्जिद में रविवार सुबह करीब पौने पांच बजे एक युवक हाथ में डंडा लेकर घुस गया। युवक सीढ़ियों से ऊपर जाने लगा तो उसे एक व्यक्ति मिला, जिसे उसने राम-राम बोला। करीब एक मिनट तक वह मस्जिद में रुका। घटना मस्जिद में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। इस बारे में मस्जिद के इमाम मोहम्मद तसलेम ने सिसाय पुलिस चौकी में शिकायत दी है। हालांकि पुलिस का कहना है कि युवक दिमागी रूप से कमजोर है।

विज्ञापन

राम-राम बोलकर लौट गया युवक
मस्जिद के इमाम मोहम्मद तसलेम ने बताया कि रात को वह गेट बंद करना भूल गए थे। सुबह एक युवक गेट से मस्जिद में घुस गया और दबे पांव सीढ़ियों से ऊपर आने लगा। हालांकि, इस दौरान मस्जिद में मौजूद व्यक्ति को देख वह नीचे लौट गया। जब उसे रोका तो उसने राम-राम बोला। युवक से मस्जिद में आने का कारण पूछा तो कहा, देखने आया था कि कोई जाग रहा है या नहीं। यह कहकर युवक वहां से लौट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिमागी रूप से कमजोर है युवक
पुलिस के अनुसार युवक मस्जिद के पास ही समुदाय विशेष के एक परिवार के किराये के मकान पर रहता है। पुलिस ने युवक व उसके परिजनों से पूछताछ की तो पता चला कि वह दिमागी रूप से कमजोर है। पुलिस ने युवक को समझाया है।

विज्ञापन

युवक से हुई पूछताछ
मामले में युवक से पूछताछ की थी। युवक ने बताया कि सुबह मस्जिद के गेट खुले थे। इसलिए वह इमाम व अन्य लोगों को सचेत करने के लिए गया था। युवक की दिमागी हालत भी ठीक नहीं है। - अमित यशवर्धन, एसपी, हांसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed