{"_id":"63f503c7c35e1459220eb550","slug":"man-commits-suicide-by-hanging-himself-in-jj-colony-hisar-news-c-21-1-62370-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: जेजे कॉलोनी में घर में फंदा लगा व्यक्ति ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: जेजे कॉलोनी में घर में फंदा लगा व्यक्ति ने की आत्महत्या
Tue, 21 Feb 2023 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 21 Feb 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। घर में फंदा लगाकर एक व्यक्ति ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक मानसिक रूप से परेशान चल रहा था और कई दिनों से अपनी ससुराल जेजे कॉलोनी में ही रह रहा था। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार डिंग थाना क्षेत्र के गांव बग्गुवाली निवासी कुलदीप का विवाह सिरसा की जेजे कॉलोनी में करीब पांच वर्ष पहले हुआ था। मानसिक रूप से परेशान होने के चलते उसने मंगलवार सुबह अपने ससुराल के मकान को बंद कर छत के पंखे वाली जगह पर रस्सी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को मामले की सूचना मिली तो उन्होंने उसे फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के मौसा ससुर बलवंत के बयान पर पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।