फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Man arrested with 46.75 grams of heroin

46.75 ग्राम हेरोइन सहित व्यक्ति दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Man arrested with 46.75 grams of heroin
हिसार। जिला पुलिस की नशा निरोधक टीम ने गांव पीरांवाली से एक व्यक्ति को 46 ग्राम 75 मिलीग्राम हेरोइन सहित काबू किया। उप निरीक्षक सतबीर सिंह ने बताया कि टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि पीरांवाली निवासी रविंद्र सिंह, गांव पीरावाली स्थित अपने मकान के पास हेरोइन बेच रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंच उसे काबू किया। पूछताछ में उसने अपना नाम पीरावाली निवासी रविन्द्र सिंह बताया। उप अधीक्षक अभिमन्यु लोहान की मौजूदगी में तलाशी लेने पर रविंद्र के लोअर की जेब से सफेद रंग की पारदर्शी थैली से 46 ग्राम 75 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। बरामद हेरोइन को पुलिस ने कब्जे में लेकर रविंद्र के खिलाफ सदर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। उसे मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed