फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Man arrested for taking bribe of 20 thousand in the name of getting peon job in HAU

Hisar News: एचएयू में चपरासी की नौकरी दिलाने के नाम पर 20 हजार की रिश्वत लेता व्यक्ति गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 09:24 PM IST
विज्ञापन
Man arrested for taking bribe of 20 thousand in the name of getting peon job in HAU
हिसार। विजिलेंस टीम ने एचएयू में चपरासी की नौकरी दिलाने के नाम पर 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रावलवास खुर्द के सत्यनारायण को गिरफ्तार किया है। आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया। इस संबंध में ब्यानाखेड़ा गांव के मनदीप ने विजिलेंस में शिकायत दी थी।
विज्ञापन

82 हजार पहले ले चुका था आरोपी
ब्यानाखेड़ा निवासी मनदीप ने शिकायत में बताया था कि एक दोस्त के माध्यम से रावलवास खुर्द निवासी सत्यनारायण से मुलाकात हुई। उसने खुद को एसडीएम कार्यालय का क्लर्क बताया। उसने तहसील में मनदीप के छोटे-मोटे काम करवा कर विश्वास जीता। इसके बाद कहा कि वह कौशल योजना के तहत कई विभागों में नौकरी लगवा सकता है। नौकरी लगवाने के नाम पर हर शख्स से 50 हजार रुपये मांगे। उसको कहा कि 6 युवाओं को नौकरी चाहिए, लेकिन इतने रुपये नहीं दे सकते। इस पर आरोपी ने कहा कि 1 लाख 60 हजार में काम करवा देगा। बाद में 1 लाख 20 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। आरोपी पहले करीब 82 हजार रुपये हड़प चुका है।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने एक टीम का गठन किया और शिकायतकर्ता को 20 हजार रुपये दिए। एसडीएम कार्यालय में जब मनदीप ने आरोपी सत्यनारायण को रुपये दिए तो विजिलेंस ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। विजिलेंस इंस्पेक्टर अभय कुमार ने बताया कि जांच में सामने आया कि आरोपी एसडीएम कार्यालय में क्लर्क के पद पर कार्यरत नहीं है। आरोपी एक वकील के पास मुंशी का काम करता था। जिस कारण तहसील कार्यालय में उसकी जान पहचान हो गई थी। बाद में वकील ने उसे हटा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed