फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Man arrested for demanding money in exchange for releasing hostage in Cambodia

Hisar News: कंबोडिया में बंधक बनाकर रिहा करने की एवज में रुपये मांगने का आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for demanding money in exchange for releasing hostage in Cambodia
हिसार। सदर थाना पुलिस ने कंबोडिया भेजकर बंधक बनाने और रिहा करने की एवज में 40 लाख रुपए की मांग करने के मामले में गांव दाहिमा निवासी आरोपी सुशील कुमार को पुणे (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी उप निरीक्षक नवीन ने बताया कि एक शिकायत में शहर निवासी महिला ने बताया था कि उसके घर के आर्थिक हालात ठीक नहीं थे। पति काम की तलाश में थे। आरोपी सुशील ने पति से कहा कि वह उसे बाहर अच्छी नौकरी लगवा देगा। सुशील के कहे अनुसार पति उसके साथ कंबोडिया चले गए। वहां जाने के बाद आरोपी व्हाट्सएप पर कॉल कर उसके पति को छोड़ने की एवज में 40 लाख रुपए मांगने लगा। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी सुशील कुमार ने शिकायतकर्ता के पति को विदेश भिजवाया था। उसे शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पीड़ित को कंबोडिया से डिपोर्ट करवाया जा चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed