{"_id":"6a67a9a3debff25bc206a388","slug":"man-arrested-for-cheating-by-promising-to-increase-credit-card-limit-90-thousand-rupees-recovered-hisar-news-c-21-hsr1005-918382-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार, 90 हजार रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार, 90 हजार रुपये बरामद
Tue, 28 Jul 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
हांसी। थाना साइबर अपराध पुलिस ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर साइबर ठगी करने के मामले में पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले के मलोट निवासी सुरेंद्र पाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी गई राशि में से 90 हजार रुपये भी बरामद किए हैं।
थाना साइबर अपराध में तैनात मुख्य सिपाही अमित कुमार ने बताया कि नारनौंद निवासी ललित कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एक्सिस बैंक का कर्मचारी बताने वाले व्यक्ति ने क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का लालच देकर एक लिंक भेजा।
लिंक पर क्लिक करते ही उसका मोबाइल हैक हो गया और उसके एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से 98,980 रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर थाना साइबर अपराध हांसी में प्राथमिकी दर्ज की गई। संवाद