{"_id":"6784198324bb51a4e70426d2","slug":"make-sad-azad-win-hisar-news-c-21-hsr1005-543588-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हरियाणा से बादल ग्रुप का कब्जा छुड़वाने के लिए शिअद आजाद को जिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हरियाणा से बादल ग्रुप का कब्जा छुड़वाने के लिए शिअद आजाद को जिताएं
Mon, 13 Jan 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 13 Jan 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
जत्थेदार बलजीत सिंह दादुवाल का गुरुद्वारा पहुंचने पर स्वागत करते गुरुघर के सेवादार।
हिसार। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीएमसी) के धर्म प्रचार प्रमुख व शिरोमणि अकाली दल (शिअद) आजाद के प्रधान जत्थेदार बलजीत सिंह दादुवाल ने कमेटी के चुनावों में पार्टी उम्मीदवारों को जीताने का आह्वान किया है। 19 जनवरी को होने वाले चुनावों में बादल ग्रुप के सहयोगी नलवी, झिंडा व पंथक ग्रुप के नाम से अलग-अलग ग्रुप बनाकर मैदान में हैं। दादुवाल रविवार दोपहर बाद श्रीगुरुद्वारा सिंह सभा नागोरी गेट में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।
दादुवाल ने कहा कि कई वर्षों तक अकाली दल की पंजाब सरकार से लड़ाई लड़ते हुए मुकदमों को झेलने, जेलों में जाने और सुप्रीम कोर्ट से लड़ाई जीतने के बाद भाजपा सरकार ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का अलग चुनाव करवाने की उनकी पुरानी मांग को पूरा किया है। हरियाणा में लगभग चार लाख मतदाता हैं जो 40 वार्डों से 40 प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे।
हरपाल सिंह दर्द वार्ड 29 से पार्टी के प्रत्याशी
हिसार के 29 नंबर वार्ड से सरदार हरपाल सिंह दर्द (गोल्डी वीरजी) को पार्टी प्रत्याशी बनाया गया है। हिसार के वार्ड में लगभग 6500 मतदाता हैं। सरदार हरपाल सिंह दर्द श्रीगुरुद्वारा सिंह सभा, नागोरी गेट हिसार के उपप्रधान हैं। दादुवाल ने इन्हें भारी मतों से जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में बहुमत मिलने पर सिखों के हित में कार्य किया जाएगा। गुरुद्वारा के प्रधान सरदार कर्मजीत सिंह, हरियाणा अल्प संख्यक के प्रदेश उपाध्यक्ष अवतार सिंह मोंगा, सुदर्शन गावड़ी, गुलजार काहलो, जसबीर सिंह लुदास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
बादल ग्रुप के मोहरों का कोई वजूद नहीं
दादुवाल ने कहा कि अकाली दल बादल ग्रुप ने हरियाणा में आकर अपने मोहरे खड़े किए हैं, जिनका कोई वजूद नहीं है। उनकी केवल कमेटी पर कब्जा करने की कोशिश है, जिसे हरियाणा के जागरूक सिख वोटर कभी कामयाब नहीं होने देंगे। बादल भगाओ हरियाणा बचाओ का नारा देते हुए कहा कि इस पार्टी के नेताओं द्वारा किए गए गुनाह व भ्रष्टाचार किसी से छिपे नहीं हैं। इनकी कारगुजारियों के कारण इन्हें अकाल तख्त से सजा तक सुनाई गई है।