फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Make proper arrangements to deal with Corona, staff should be alert

Hisar News: कोरोना से निपटने के लिए व्यवस्थाएं करें दुरुस्त, स्टाफ रहे सतर्क

Sat, 24 May 2025 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 24 May 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Make proper arrangements to deal with Corona, staff should be alert
हिसार। प्रदेश में कोविड-19 के संभावित खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। शुक्रवार दोपहर बाद स्वास्थ्य महानिदेशक (डीजी हेल्थ) ने सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) को लिखित आदेश जारी करते हुए कोविड-19 से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया कि अस्पतालों में आने वाले मरीजों को सतर्क करने के लिए स्टाफ तेजी से कदम उठाए और अलर्ट मोड में रहें।
विज्ञापन

हालांकि हिसार जिले में अब तक कोविड-19 का कोई पुष्ट मामला सामने नहीं आया है। सीएमओ के अनुसार जैसे ही पहला केस सामने आता है, तत्काल नागरिक अस्पताल में कोविड के लिए अलग वार्ड बनाकर 10 बेड आरक्षित किए जाएंगे। स्वास्थ्य महानिदेशक द्वारा भेजे गए पत्र में विशेष रूप से चिकित्सकों को निर्देशित किया गया है कि ओपीडी में सर्दी, जुकाम, बुखार और वायरल लक्षणों वाले मरीजों पर विशेष निगरानी रखें। किसी भी संदिग्ध मरीज की पहचान होते ही बिना देरी के सैंपल लें।
विज्ञापन

आरटी-पीसीआर टेस्टिंग से संबंधित उपकरणों की आवश्यकता होने पर उनकी मांग जेम पोर्टल के माध्यम से करने को कहा गया है। नागरिक अस्पताल में वर्तमान में दो ऑक्सीजन प्लांट उपलब्ध हैं, जिनमें से एक 200 एलपीएम क्षमता वाला प्लांट सक्रिय है। आवश्यकता पड़ने पर दूसरा प्लांट भी चालू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर हमें मुख्यालय से पत्र मिला है, जिसमें कोविड-19 को लेकर चिकित्सकों, स्टाफ व कर्मचारियों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। जिले में अभी तक एक भी मरीज की पुष्टि नहीं हुई है और न ही आशंकित मिला है। केस मिलते ही 10 बैड आरक्षित कर स्पेशल वार्ड तैयार कर दिया जाएगा। स्टाफ को कहा है कि वे कोविड-19 के प्रति मरीजों को जागरूक करें। - डॉ. सुभाष खतरेजा, डिप्टी सीएमओ, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed