फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Make digital payments at petrol pumps, get vehicle tanks full at once: Salemgarh

पेट्रोल पंपों पर करें डिजिटल भुगतान, वाहनों की टंकी एक बार में ही कराएं फुल : सलेमगढ़

Sat, 21 Mar 2020 09:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
Make digital payments at petrol pumps, get vehicle tanks full at once: Salemgarh
ऑल हरियाणा प्राइवेट डीलर एसोसिएशन ने सभी वाहन चालकों से कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जरूरी उपाय अपनाने का आह्वान किया है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजकुमार सलेमगढ़ व सचिव अजय खरिंटा ने कहा कि आज यह वायरस एक असाध्य बीमारी के रूप में काफी विकराल रूप ले चुका है। इसलिए इसके फैलाव को रोकना ही इससे बचाव का एकमात्र तरीका है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे पेट्रोल पंप पर अधिक से अधिक डिजिटल भुगतान करें और नकद लेनदेन से बचें। इसके साथ ही वाहन चालक अपनी वाहनों में ज्यादा पैट्रोल या डीजल डलवाएं, ताकि बार-बार आने से बचा जा सके। इसके अलावा पंप कर्मचारी से उचित दूरी बनाए रखें व कर्मचारी को निर्देश देते समय मास्क पहने और पेट्रोल पंप पर रखी किसी भी वस्तु को अनावश्यक रूप से न छुएं।
विज्ञापन

देशव्यापी जनता कर्फ्यू में दें सहयोग
उन्होंने 22 मार्च रविवार को देशव्यापी जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए पेट्रोल पंप पर न आने की भी अपील की, ताकि वाहन चालक खुद भी सुरक्षित रहें और दूसरों को भी सुरक्षित रख सकें। उन्होंने कहा कि हमारे चिकित्सक, नर्स, हेल्थ वर्कर, सफाई कर्मी, टिफिन सर्विस व ऑटो रिक्शा चालक जैसे तमाम लोग अपनी परवाह किए बिना दूसरों की मदद कर रहे हैं। इसलिए हमें भी मुहिम में अपना सहयोग देना होगा। उन्होंने सीनियर सिटीजन से भी आग्रह किया कि वे घरों से बाहर न निकलें और स्वच्छता का विशेष ख्याल रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed