फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Main suspect caught 7 months later in the case of young man's murder on suspicion of mobile theft

Hisar News: मोबाइल चोरी के शक में युवक की हत्या मामले में 7 माह बाद मुख्य आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Main suspect caught 7 months later in the case of young man's murder on suspicion of mobile theft
अशोक ढिकाव
विज्ञापन

हिसार। राजकीय रेलवे पुलिस ने (जीआरपी) ने जंक्शन क्षेत्र में सात माह पहले ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए शुक्रवार को मुख्य आरोपी बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) के अहमदनगर निवासी अरुण को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने कबूल किया कि मोबाइल चोरी के शक में नशे की हालत में वारदात को अंजाम दिया। जीआरपी इससे पहले रोहतक निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है जो अभी जेल में है। अरुण को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
जीआरपी थाना हिसार के प्रभारी श्याम सिंह ने बताया कि 3 अगस्त 2025 को जंक्शन क्षेत्र में हिसार-सिरसा रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला था। उसके हाथ पीछे की ओर बंधे थे। मृतक के शरीर पर मारपीट और गला घोंटने के निशान थे। पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे पर भी गंभीर चोटें मारी गईं थीं। पहचान के कोई दस्तावेज नहीं मिलने से उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। जीआरपी अंबाला की एसपी निकिता गहलोत के निर्देश पर हिसार डीएसपी कृष्ण कुमार की अगुवाई में जांच टीम गठित की गई। शुरुआत में मामला लूट का प्रतीत हुआ लेकिन जांच आगे बढ़ने पर परतें खुलतीं गईं।
विज्ञापन

साधु वेशधारी व्यक्ति से मिला सुराग : थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो रेलवे स्टेशन पर साधु वेशधारी एक व्यक्ति नजर आया। उससे पूछताछ की तो बताया कि सुबह दो युवक एक-दूसरे काे रविंद्र अरुण नाम से पुकार रहे थे और राजस्थान के गोगामेड़ी जाने की बात कर रहे थे। सीसीटीवी कैमरों पर लगातार नजर रखी तो रविंद्र राजस्थान जाने वाली ट्रेन में सवार होता दिखा। उसे फुलेरा से हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वारदात कबूल कर ली। वह रोहतक के टिटोली गांव का रहने वाला है। उसी ने वारदात में अरुण की संलिप्तता बताई। तब से टीम उसकी तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम में शामिल सब-इंस्पेक्टर ऊषा कुमारी, एएसआई बलबीर सिंह, सिपाही जीवन सिंह, उधम सिंह, संदीप और मनजीत ने अरुण को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि वह कहां से पकड़ा गया और पुलिस उस तक कैसे पहुंची। इस सवाल पर जांच अधिकारी ने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया। अरुण पर तीन मामले भी दर्ज हैं।

थाना प्रभारी श्याम सिंह ने बताया कि हत्या का खुलासा कर दिया है, लेकिन सात माह बाद भी यह पता नहीं चल सका कि मृतक कौन था। हालांकि पुलिस ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। मुख्य आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। आरोपी पर चाकू से हमला, मारपीट व शस्त्र अधिनियम सहित तीन मामले दर्ज हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed